फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   She murdered bodies dumped in canal

युवती की हत्या कर शव नहर में फेंका

Wed, 24 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
She murdered bodies dumped in canal

सिंघपुरा नहर में मिले अज्ञात युवती के शव मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उक्त युवती की हत्या करके उसका शव नहर में फेंका गया।

विज्ञापन


पुलिस ने चौकीदार जगवीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को सिंघपुरा माइनर में एक युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया।

डॉक्टरों ने रिपोर्ट में कहा है कि युवती की चोट मारकर हत्या की गई है। हत्या भी उसी दिन हुई जिस दिन शव मिला था।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दलेराम ने बताया कि युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष है और कद पांच फिट के आसपास है। चेहरा गोल, रंग गोरा।

युवती ने लाल जोड़ा पहना हुआ है जिससे लगता है कि उसकी शादी हाल ही में हुई थी। सिंघपुरा नहर पंजाब के मोड से इस क्षेत्र में आती है। उक्त युवती भी मोड़ की ही रहने वाली लगती है।
विज्ञापन


इस मामले में जांच के लिए  पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना हो गई है। अब शव की शिनाख्त करके इस गुत्थी को सुलझाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed