फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sacked constable of Punjab Police and his female accomplice arrested with 106 grams of heroin

Sirsa: पंजाब पुलिस के बर्खास्त सिपाही व उसकी महिला साथी 106 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 10:32 PM IST
सार

75200 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। अमरदीप के खिलाफ पहले से ही 4 केस दर्ज हैं। हेरोइन की कीमत करीब 10 लाख रुपये मानी जा रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी उप निरीक्षक दाता राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Sacked constable of Punjab Police and his female accomplice arrested with 106 grams of heroin
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने एनएच 9 बरनाला रोड क्षेत्र से कार सवार पंजाब पुलिस के बर्खास्त सिपाही तथा उसकी महिला साथी को करीब 10 लाख रुपये की 106 ग्राम हेरोइन व 75200 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमरदीप सिंह निवासी फिरोजपुर व रजनी पत्नी सोहना सिंह निवासी ममदोट उताड़ जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी उप निरीक्षक दाता राम के नेतृत्व में पुलिस टीम बरनाला रोड एनएच 9 पुल के नीचे सर्विस रोड पर नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी।
विज्ञापन


इसी दौरान डबवाली की तरफ से आ रही एक कार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो कार में सवार दोनों लोगों से 106 ग्राम हेरोइन व 75200 रुपये बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है। गिरफ्तार बर्खास्त सिपाही अमरदीप के खिलाफ पहले से ही 4 मामले पंजाब तथा चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अमरदीप के खिलाफ वर्ष 2018 में कैंट थाना फिरोजपुर में, वर्ष 2020 में सदर थाना मुक्तसर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज हुए थे। इसके अलावा अमरदीप वर्ष 2021 में 65 ग्राम हेरोइन के साथ थाना सादक, फरीदकोट क्षेत्र में तथा वर्ष 2022 में 135 ग्राम हेरोइन के साथ चंडीगढ़ के मलोहा थाना क्षेत्र में पकड़ा गया था।


उसकी महिला साथी रजनी का भी आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। दोनों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त हेरोइन पंजाब के तरनतारन क्षेत्र से लाई गई थी और उसे सिरसा तथा उसके आसपास क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जो भी व्यक्ति हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed