फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rape victim, press conference, Sirsa

मुझे बर्बाद करने वालों को सजा दिलाकर ही रहूंगी : पीड़िता

Fri, 24 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 24 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Rape victim, press conference, Sirsa
रेप पीड़िता बाोली - फोटो : bureau

पूर्व विधायक के भतीजे पर रेप का मामला दर्ज करवाने वाली युवती का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक का परिवार इंसानियत के लिए किसी कहर से कम नहीं है। इस परिवार के लोग किसी की भी जान लेने से गुरेज नहीं करते। साथ ही उसने इस मामले के जांच अधिकारी क ो बदलने की मांग की है।

विज्ञापन


रेप पीड़िता ने शुक्रवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के भतीजे अजीत सिंह बैनीवाल ने उससे उसकी इज्जत छीनी है, अगर अब वह उसे मौत भी दे दें, तो भी कोई डर नहीं, पर समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके इस हाल के लिए अजीत सिंह बैनीवाल और अन्य लोग जिम्मेदार हैं, जिन्हें वह सजा दिलाकर रहेगी। पीड़िता ने डीएसपी सिरसा पर मिलीभगत का आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि जांच अधिकारी डीएसपी मुख्यालय आरोपियों से मिले हुए हैं, क्योंकि जब इस मामले के संबंध में उसके अदालत में 164 ए के बयान दर्ज किए गए, तो उसके बाद डीएसपी सिरसा ने दोनाें पक्षों को अपने कार्यालय में बुला उसे और उसकी मां को इंतजार करवाया।आरोप है कि आरोपी पक्ष को कमरे में बैठाकर वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। ऐसे में उसे इस मामले में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं। उसने मांग की है कि इस केस की जांच किसी अन्य अधिकारी से करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने यह भी कहा कि पूर्व विधायक कहते हैं कि उन्होंने अजीत बैनीवाल को बेदखल किया हुआ है, जबकि उन्हीं के परिवार के एक वैवाहिक कार्यक्रम के कार्ड में अजीत बैनीवाल का नाम लिखा हुआ है। जिन्हें बेदखल किया जाता है, उनका नाम कार्ड पर नहीं होगा।

पीड़िता के धर्म भाई अनिल गोयल ने भी आरोप लगाया कि पूर्व विधायक का परिवार राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इसके अतिरिक्त वह झूठे संगीन केसों में भी फंसाने की बात कह रहा है।

गोयल ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने उसे अपने घर बुलाकर जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता से मामला वापस लेने की बात कही थी, लेकिन वह अपनी इस साजिश में कभी कामयाब नहीं हो पाएगा। उन्होंने पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

मुझे परेशान करने को लगाए जा रहे हैं आरोप
युवती ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं। हमारा और हमारे परिवार का अजीत सिंह बैनीवाल केसाथ कोई संबंध नहीं है, हमने उसे बेदखल किया है। अनिल गोयल ने समझौते के जरिए जान से मारने की जो धमकी देने का आरोप लगाया है, वह भी सरासर गलत है। मुझे बेवजह परेशान करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

- भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक सिरसा

सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और आधारहीन हैं। मैंने दोनाें पक्षों को तस्दीक के लिए बुलाया था और किसी भी पक्ष के साथ भेदभाव नहीं किया। पीड़िता की शिकायत पर शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- विजय कक्कड़, डीएसपी मुख्यालय, सिरसा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed