फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rape, minor girl raped, rape by student, pregnent, case, anti pregnancy pill

कभी स्कूल तो कभी सरकारी दफ्तर में किशोरी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो...

Fri, 07 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 07 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rape, minor girl raped, rape by student, pregnent, case, anti pregnancy pill
Rape - फोटो : Demo Pic

सिरसा मेें नाबालिग छात्रा के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले एक युवक द्वारा एक साल तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। छात्रा के गर्भवती होने पर युवक ने उसे गर्भ गिराने वाली गोली दे दी, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करके आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दर्ज करवाए बयान में किशोरी का कहना है कि वे नौवीं कक्षा में पढ़ती है। ऐलनाबाद कॉलेज में पढ़ने वाला बिट्टू सिंह स्कूल से घर आते उसका पीछा किया करता। सितंबर 2015 को वह उसे डरा धमकाकर एक दफ्तर मेें ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के मारे उसने परिवार वालों को ये बात नहीं बताई। इसके बाद उक्त युवक उसे धमका कर कभी स्कूल में तो किसी सरकारी दफ्तर मेें ले जाकर उससे दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन


27 सितंबर 2016 को भी बिट्टू ने उससे रेप किया। उसने बिट्टू को बताया कि वह गर्भवती हो चुकी है। उसने उसे शादी करने का झांसा देते हुए इमरजेंसी गर्भपात वाली दवा दे दी। दवा के सेवन से उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को पता चल गया कि वह गर्भवती है। उसने परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया। गोली के प्रभाव से उसका तीन महीने का गर्भ गिर गया। डॉक्टरों ने नाबालिग की हालत गंभीर होते देख उसे सिरसा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी का कहना है कि नाबालिग के बयान पर आरोपी बिट्टू सिंह निवासी मिठूनपुरा के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नाबालिग दुष्कर्म के कारण गर्भवती हो गई थी। उसके गर्भ में तीन महीने भ्रूण था जिसे आरोपी युवक ने गर्भपात वाली गोली देकर गिरा दिया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed