फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   raid on Fetal sex probe, Fetal sex probe in punjab, Punjab Health department, Sirsa Team

हरियाणा की टीम ने किया पंजाब के भ्रूण लिंग जांच केंद्र का पर्दाफाश

Thu, 23 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 23 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
raid on Fetal sex probe, Fetal sex probe in punjab, Punjab Health department, Sirsa Team
छापा - फोटो : Bureau

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गृह जिले श्री मुक्तसर साहिब के एक अस्पताल में हो रही भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस ने अस्पताल की संचालिका एमडी (गाइनी) मीना जग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंचे पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि श्री मुक्तसर साहिब में कोटकपूरा रोड पर स्थित जनता अस्पताल की संचालिका डॉ. मीना जग्गा लिंग जांच करती हैं। डबवाली की टीम ने उपरोक्त चिकित्सक को ग्राहक भेजने वाले गांव भलाईआना निवासी बलजीत सिंह से संपर्क साधा। बलजीत सिंह ने कहा कि वह उनका काम करवा देगा। तीन-चार दिन में सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन


एक जाली ग्राहक तैयार किया गया। परिजन के तौर पर सीआईडी का जवान जग्गा सिंह बना। बलजीत ने बुधवार शाम पांच बजे अल्ट्रासाउंड के लिए मुक्तसर में बुलाया। जग्गा सिंह अपनी एक रिश्तेदार की बेटी (फर्जी ग्राहक) के भ्रूण की लिंग जांच करवाने के लिए तय स्थान पर पहुंच गया। बलजीत ने 25 हजार रुपये  लिए। वह उन लोगों को जनता अस्पताल में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने संचालिका डॉ. मीना जग्गा को पैसे दे दिए। चिकित्सक अपने कंपाउंडर जसपाल सिंह निवासी गांव रोड़ांवाली (श्री मुक्तसर साहिब) के साथ महिला की जांच करने लगी। इशारा मिलते ही अस्पताल के बाहर खड़े डिप्टी सीएमओ सिरसा वीरेश भूषण तथा डॉ. राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने रंगे हाथों चिकित्सक को अल्ट्रासाउंड करते पकड़ लिया। सीएम के गृह जिला में लिंग जांच के खेल का पर्दाफाश होने के बाद पंजाब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौका पर पहुंचे। टीम ने मशीन को सील कर दिया। आगामी कार्रवाई के लिए चिकित्सक को पुलिस के हवाले कर दिया।

दिसंबर 2014 में हुआ था पर्दाफाश
श्री मुक्तसर साहिब में जाकर घिनौने कृत्य का पर्दाफाश करने में सीआईडी जवान भोला सिंह, बलजिंद्र सिंह तथा जग्गा सिंह की अहम भूमिका रही। इस टीम को इंस्पेक्टर अजय शर्मा लीड कर रहे थे।  इससे पूर्व जग्गा सिंह ने 31 दिसंबर 2014 को गांव मांगेआना (हरियाणा) में देश के पहले मोबाइल अल्ट्रासाउंड केंद्र का पर्दाफाश किया था। जो घरों पर जाकर ही लिंग जांच करता था। यह मोबाइल अल्ट्रासाउंड मोगा के एक झोलाछाप द्वारा संचालित था।

मोगा में हुआ था पर्दाफाश
कुछ समय पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोगा के एक आरएमपी चिकित्सक सुनीत को भी गिरफ्तार किया था। जो घुकांवाली निवासी जगदीश के साथ मिलकर कोख में लिंग जांच करके रिपोर्ट देता था। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग तथा गुप्तचर विभाग की प्रदेश के बाहर यह दूसरी सफलता है।


सीआईडी को सूचना मिली थी कि हरियाणा के लोग काफी संख्या में पंजाब में जाकर लिंग जांच करवा रहे हैं। चिकित्सक को पकड़ने के लिए हमने प्लानिंग की। हमने एक जाली ग्राहक तैयार किया। लिंग जांच करवाने के बहाने उसे भेजा। हमारे पास 500-500 रुपये  के 50 नोट थे। जिसके नंबर हमने नोट कर लिए। ग्राहक से पैसे लेकर चिकित्सक ने अपने पास रख लिए। जैसे ही इशारा मिला तो डॉ. मीना जग्गा को दो लोगों के साथ पकड़ कर लिया। चिकित्सक के कब्जे से नंबर अंकित किए गए नोट भी बरामद कर लिए। आगामी कार्रवाई पंजाब करेगा।
-वीरेश भूषण, उप-सिविल सर्जन, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed