फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP leader and his son accused of making threats while brandishing a weapon.

Shahjahanpur News: सपा नेता व उसके बेटे पर असलहा दिखाकर धमकाने का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
SP leader and his son accused of making threats while brandishing a weapon.
शाहजहांपुर। कांट थाने में लाड़पुर यारपुर गांव निवासी श्यामवीर सिंह ने मोहल्ला पट्टी पूर्वी निवासी सपा जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम अली व उसके बेटे कासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे रसकूपा बहादुर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। वहां पहले से मौजूद दोनों लोगों ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। थोड़ी देर बाद दोनों असलहा लेकर आए और हमलावर हो गए। जान से मारने की धमकी दी। उधर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम अली ने बताया श्यामवीर अपनी बहन की शादी के दौरान 91 हजार रुपये का फर्नीचर का सामान ले गया था। इसी पर बात हुई थी। आरोप निराधार हैं। मामले में समझौता भी हो गया था।
विज्ञापन


सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed