{"_id":"ae9960b41601328d1de7a33b5d9f9c5d","slug":"porn-video-of-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की अश्लील वीडियो बनाकर मांगे पांच लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की अश्लील वीडियो बनाकर मांगे पांच लाख
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर लोगों से रुपये ऐंठने वाले गिरोह को पुलिस ने काबू किया है। गिरोह में तीन महिला सहित छह लोग शामिल हैं। शहर थाना पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गिरोह ने चौपटा क्षेत्र में रहने वाले एक किसान की अश्लील वीडियो बनाकर रेप का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी दी थी। जानकारी के अनुसार चौपटा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति 16 अक्तूबर को बेगू रोड पर खड़ा था। इस दौरान दो युवक आए और उसे प्रसाद के तौर पर बूंदी दी।
विज्ञापन
प्रसाद खाने के बाद व्यक्ति बेहोश हो गया। जब आंख खुली तो उसने खुद को एक कमरे में महिला के साथ निर्वस्त्र पाया। गिरोह के लोगों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। उन लोगों ने धमकी दी कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो रेप का झूठा केस दर्ज करवा देंगे।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि उसने उसी समय अपने जानकार को फोन करके कुछ रुपये मंगवाए। उस समय दस हजार रुपये देकर उनके चंगुल से छूटा। बाकी राशि अगले दिन देने का भरोसा उनसे गिरोह को दिया था। इसके बाद उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
पुलिस ने गिरोह को रंगे हाथ दबोचने के लिए योजना बनाई। सोमवार को पीड़ित ने गिरोह के सदस्य को फोन करके बस अड्डा आकर बाकी राशि ले जाने के लिए बुलवाया।
गिरोह का सदस्य बस अड्डा पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपने साथ लेकर गिरोह के कंगनपुर रोड क्षेत्र स्थित अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस ने यहां से तीन महिलों और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आए लोगों में से एक बेगू रोड, दूसरा बुढ़भाणा व तीसरा कुम्हारियां का रहने वाला है। सिटी थाने में पुलिस उक्त सभी से गहन पूछताछ कर रही है।