{"_id":"63921acdf473a12356234fd0","slug":"opium-smuggler-jailed-for-three-years-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: अफीम तस्कर को तीन साल की कैद, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: अफीम तस्कर को तीन साल की कैद, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
Thu, 08 Dec 2022 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:41 PM IST
सार
गुरुवार को मामले का निपटारा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने सुखदेव सिंह को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में अफीम तस्करी के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तस्कर को दोषी करार देते हुए 3 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में रोड़ी थाना पुलिस ने जनवरी 2018 को अभियोग दर्ज किया था। रोड़ी थाना पुलिस 25 जनवरी 2018 को इलाके में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह, निवासी ढाणी अलीकां के रूप में हुई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को इस मामले का निपटारा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने सुखदेव सिंह को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन