{"_id":"6a8ef7574a896e2fe407f39f","slug":"fire-breaks-out-in-moving-truck-on-dwarka-expressway-it-was-loaded-with-flammable-material-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99048-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी आग, ज्वलनशील पदार्थ था लदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी आग, ज्वलनशील पदार्थ था लदा
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग। फोटो- सोशल मीडिया
- दो दमकल गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू, ट्रक और सामान पूरी तरह जला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे चलते ट्रक में आग लग गई। केबिन से धुआं निकलने पर चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में इंजन से तेज लपटें उठने लगीं और पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ लदा था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
सुबह 4:55 बजे सूचना मिलने पर सेक्टर-37 और भीमनगर फायर स्टेशन से एक-एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल गया। जानकारी के अनुसार ट्रक दिल्ली की ओर से एनएच-48 की तरफ जा रहा था। बसई चौक के पास पहुंचते ही केबिन से धुआं निकलने लगा था। चालक ने समय रहते वाहन को किनारे खड़ा कर दिया, जिससे किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वरिष्ठ फायर अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।