{"_id":"579515684f1c1b2932c4ba93","slug":"national-highway-atm-break-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर लगा एटीएम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े नेशनल हाईवे पर लगा एटीएम तोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
एटीएम लूट का प्रयास
- फोटो : buraeau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दिनदहाड़े नेशनल हाईवे-54 (चौटाला रोड) स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का एटीएम तोड़ने का प्रयास सामने आया है। वारदात की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। शाम करीब साढ़े तीन बजे एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने के लिए आया तो उसने एटीएम में सुराख देखकर इसकी सूचना पड़ोस में स्थित दुकानदार को दी। दुकानदार मौका पर पहुंचा तो देखकर दंग रह गया कि गैस कटर से मशीन को काटने का प्रयास किया गया है। सीसीटीवी कैमरे पर भी स्प्रे की हुई है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौका पर पहुंची। पुलिस ने शटर डाऊन करके एटीएम रूम पर ताला जड़ दिया। इसकी सूचना बैंक मैनेजर कृष्ण मित्तल को दी। पुलिस के अनुसार बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम में बैंक की ओर से शुक्रवार को ही नौ लाख रुपये डाले गए थे। चूंकि शनिवार तथा रविवार की छुट्टी थी।
मुख्य हाईवे पर स्थित बैंक में दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने का प्रयास करके अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। यह पहला मौका है, जब चोरों ने दिनदहाड़े एटीएम मशीन से पैसे चोरी करने का प्रयास किया हो। पड़ोसी दुकानदार के अनुसार वह दुकान के भीतर बैठा हुआ था, उसे भी आभास नहीं हुआ कि कोई एटीएम काट रहा है। यहीं नहीं बैंक का सायरन तक नहीं बजा। एसबीपी की उपरोक्त शाखा के एटीएम के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मौका नहीं। इससे पहले दो बार आरोपी गैस कटर से काटने का प्रयास कर चुके हैं। यह तीसरा मौका था, जब गैस कटर से एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया हो।
छुपाकर लगा रखा है कैमरा
बैंक के बाहर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। लेकिन उसके आगे बैंक ने सजावटी प्रवेश द्वार बनाया हुआ है। जिसके चलते कैमरा उसकी ओट में छिपा हुआ है। ऐसे में सड़क पर क्या गतिविधि हो रही है, वह कैच नहीं कर सकता। रविवार को दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद पुलिस की नींद उड़ी हुई है। डीएसपी सत्यपाल यादव खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
भीतर के कैमरे की फुटेज अहम
एसबीपी के एटीएम रूम में लगे कैमरे की फुटेज अहम रोल अदा कर सकती हैं। संभव है कि आरोपियों ने वारदात करते समय अपना चेहरा न छुपाया हो। पुलिस का मानना है कि दिन में कोई मुंह छिपाकर नहीं चलता। ऐसे में किसी न किसी कैमरे में आरोपी कैद हुए होंगे। रोड़ पर भी कई जगह कैमरे लगे हुए हैं।
दो दिनों की छुट्टियां होने के कारण शुक्रवार को एटीएम में नौ लाख रुपये डाले गए थे। मैंने अभी डबवाली का चार्ज संभाला है। यहां पहरेदार रात को होता है। दिन में कोई नहीं होता।
-कृष्ण मित्तल, मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, डबवाली