{"_id":"57cb24cb4f1c1bd2352cc312","slug":"murder-murder-in-sirsa-wife-murder-murder-by-brick-head-injury-young-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की बेटी ने सुनाई बाप की हैवानियत की कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 साल की बेटी ने सुनाई बाप की हैवानियत की कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
लड़की
- फोटो : demo pics
गांव संतनगर में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मृतका की 13 वर्षीय बेटी ने बताया कि जब स्कूल से अपने घर लौटी तो उसने देखा की घर का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर उसकी मां का खून से लथपथ पड़ी थी और पास में एक ईंट भी पड़ी हुई है। जब उसने अपने पिता को देखा तो वह वहां पर नहीं था। जब वह रोने लगी तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर ऐलनाबाद के डीएसपी रविंद्र सिंवर, रानियां थाना प्रभारी देसराज व अन्य कर्मचारी पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसके पिता और माता में काफी समय से अनबन चल रही थी इसी वजह से उसका पिता अवतार सिंह परेशान था।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को जब उसकी मां अकेली थी तो उसके पिता अवतार सिंह ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की के बयान पर उसके पिता अवतार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी देसराज ने बताया कि प्रथम दृष्टा से मामला घरेलू कलह का लगता है, अवतार सिंह मानसिक पीड़ित भी बताया जाता है। पुलिस ने मृतका की बेटी अमनदीप कौर के बयान पर अवतार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।