{"_id":"57acda204f1c1bf240ee44fe","slug":"je-demand-bribe-electricity-board-audio-clip-phone-tape-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई ने मांगी रिश्वत, ऑडियो हुआ वायरल, क्या कहा, क्लिक करें...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई ने मांगी रिश्वत, ऑडियो हुआ वायरल, क्या कहा, क्लिक करें...
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
माेबाइल काॅलिंग
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम में रिश्वत का खेल बदस्तूर जारी है। अगर किसी किसान का ट्रांसफार्मर फुंक जाए तो बिना पैसे लिए उसे ट्रांसफार्मर नहीं मिलता। एक ऑडियो सामने आई है, जिसमें बिजली निगम का एक जेई सरेआम रिश्वत की मांग कर रहा है। यहां तक की बिजली निगम के चीफ को खुद का खास बताता है। उसे यहां तक मालूम है कि बिजली निगम की पहली तबादला सूची में उसका नाम आएगा। उसे सिरसा में पब्लिक डीलिंग की जगह अन्य सीट मिलेगी।
विज्ञापन
ऑडियो सुनकर बिजली निगम अधिकारियों के भी होश उड़ गए हैं। संबंधित जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होने की बात कही जा रही है। निगम का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूरत में जेई से रिपोर्ट करवानी जरूरी होती है। इसके बाद एस्टीमेट बनता है। एक्सईएन की अप्रूवल मिलते ही संबंधित किसान को ट्रांसफार्मर मिल जाता है। लेकिन निगम के इस नियम को कई जेई अपनी जागीर समझने लगते हैं। संबंधित मामला गांव खुईयांमलकाना से जुड़ा हुआ है। यहां एक किसान काफी दिनों से चक्कर काट रहा था। उसके एक परिचित ने जेई से बातचीत की।
विज्ञापन
जेई तथा कॉलर के बीच हुई बातचीत की ऑडियो
जेई : हां, नंबरदार।
कॉलर : कहां हो।
जेई : स्टोर, मैं बैठा हूं।
कॉलर : क्या बना रीटे वाला?
जेई : रीटे वाले को कहा था, नंबरदार 35 दिलाता है, तू 30 दे दे।
कॉलर : 30 हजार रुपये ??
जेई : तीन हजार रुपये, यार।
कॉलर : कौन सा उठवाओगे, 25 का।
जेई : 25 का उठवाएंगे, जब आपका आ गया लगा ली। वो छोड़ दी, गांव का गांव छोड़ दी। नया दिला दूंगा।
कॉलर : आपको तीन हजार रुपये दे दें तो?
जेई : अभी देता हूं, अभी देता हूं ट्रांसफार्मर।
कॉलर : अदला-बदली फिर करनी होगी हमें?
जेई : ऐसा है, मैं बदली के चक्कर में हूं। पीछे से नुकसान न हो जाए। जो बात कहनी चाहिए, भाइयों को सच्ची बात बतानी चाहिए।
जेई : मेरा पहली लिस्ट में नाम आएगा। मैंने सिरसा जाना। मेरी यस हो रही है, चीफ को कहकर। मैं रिलीव हो जाऊं फिर दिक्कत आ जाएगी। आपका काम चलवा दूंगा। जो असली आया, आपको देकर ही जाऊंगा।
विज्ञापन
कॉलर : बदल रहे हो क्या आप?
जेई : मैंने बदली के लिए जोर लगा रखा है। दो माह हो गए। पहले बात नहीं बनी। अब चीफ आया है, सोढा। अपना खास है। दूसरे महकमे में जाएंगे, यहां पब्लिक डीलिंग ना हो। सिरदर्दी ज्यादा है। कोयलों की दलाली है, बचता कुछ है नहीं। बदनामी ज्यादा है।
कॉलर : ऐसा है ना सब खा जाते होंगे?
जेई : पूछो मत, स्टोर वालों को जब ट्रांसफार्मर वापस करते जाते हैं तो सौ परेशानियां हैं। चोरों में बड़ा चोर जेई होता है। गैंग का मुखिया।
कॉलर : एसडीओ, एक्सईएन को कुछ नहीं पहुंचता?
जेई : ना, जैसा स्वाद लेते हैं, वैसा भुगतना भी पड़ता है। जदो, चलती का नाम काजू खिलाता है, तो फिर चाय का नहीं पूछता।
कॉलर : आप ऐसा न करें, जेई साहब! रीटा को ट्रांसफार्मर उठवा दो। कागजी कार्रवाई पूरी करें तो फिर भी ट्रांसफार्मर मिल जाएगा।
जेई : अब छुट्टियां आ गई, सोमवार से पहले मिलना नहीं है। मैंने आपको पहले ही बता दिया, नहीं तो कहना नहीं था। लोगों से 3500 लेता हूं। आप पर कहा था, जो दिला देंगे ठीक है।
कॉलर : छुटिट्यां कितनी हैं?
जेई : 15 अगस्त की छुट्टी है।
कॉलर : बहुत पड़ी है, आज तो 10 हुई है। कल की तो छुट्टी नहीं।
जेई : कल छुट्टी नहीं, परसों छुट्टी है। आगे लाइन बहुत लंबी लग रही है।
कॉलर : कागज कहां है?
जेई : आज भेज दिए।
कॉलर : एक्सईएन ऑफिस?
जेई : एसडीओ को दे दिए। शाम तक एक्सईएन ऑफिस तक भेज देंगे। मर्जी है आपकी आपने खुद करवाना है तो करवा लो। पांच पैसे नहीं लेते। दे देंगे ट्रांसफार्मर।
कॉलर : कोई बंदा तो देख लिया करो?
जेई : आपने मुझे किसी से क्या दिला दिया बताओ?
कॉलर : बंसी से नहीं दिलाए आपको।
जेई : बंसी से दिलाए (गाली निकालकर) उसका काम नहीं किया। कितना बड़ा काम किया। इतना लीचड़ बंदा।
कॉलर : कृपया, ऐसा ना करें???
जेई : आपको सारी परिस्थिति बता दी। आपकी मर्जी है। जो करना है करो। सुबह लेना है तो ले लो। आपको हाथों हाथ दिला देंगे।
ऑडियो में आवाज हमारे ही एक जेई की है। जो पैसे मांग रहा है। मैं इसे एक्सईएन को सुनाऊंगा। संबंधित जेई के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-मोहन लाल, एसडीई, बिजली निगम, डबवाली