{"_id":"57ae13ca4f1c1bee07ee5be2","slug":"je-demand-bribe-electricity-board-audio-clip-phone-tape-viral-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई ने मांगी रिश्वत, ऑडियो हुआ वायरल, सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई ने मांगी रिश्वत, ऑडियो हुआ वायरल, सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर बदलने के लिए किसान से पैसे मांगने वाले बिजली निगम डबवाली के जेई गुरचरण बराड़ को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर आरके सोढ़ा ने निलंबित कर दिया है। उसे नूंह (मेवात) भेजा गया है। जहां रोजाना उसे हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन
डबवाली क्षेत्र के गांव खुईयांमलकाना के एक किसान का ट्रांसफार्मर फुुुंकने के बाद नया ट्रांसफार्मर जारी करने के नाम पर जेई गुरचरण बराड़ उससे 3500 रुपये की मांग कर रहा था। किसान के एक परिचित ने जेई से बातचीत की टेप जारी करके बिजली निगम में हड़कंप मचा दिया था।
विज्ञापन
ऑडियो टेप में उसने बिजली निगम हिसार के चीफ इंजीनियर आरके सोढ़ा को अपना खास बताया था। साथ में बिजली निगम द्वारा जारी होने वाली पहली तबादला सूची में अपना नाम आने की बात कही थी। अमर उजाला ने बिजली निगम में चल रहे रिश्वत के खेल को प्रमुखता से उठाया था। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए चीफ इंजीनियर हिसार ने जेई गुरचरण सिंह बराड़ को निलंबित कर दिया है। संबंधित जेई नूंह (मेवात) के कार्यकारी अभियंता (ऑपरेशन) के कार्यालय में प्रतिदिन हाजिरी लगाएगा।
विज्ञापन
पता चला है कि मामला सामने आने के बाद एसई सिरसा आरके वर्मा अपने स्तर पर ही जेई को सस्पेंड करना चाहते थे। लेकिन जब चीफ इंजीनियर ने ऑडियो में अपना नाम सुना तो उन्होंने खुद जेई के संस्पेंशन ऑर्डर निकाल दिए। संस्पेंशन के साथ ही महकमे ने जेई को चार्जशीट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इससे पूर्व एसडीओ अपने स्तर पर जांच रिपोर्ट तैयार करेगा। एक्सईएन के जरिए यह रिपोर्ट एसई सिरसा तक जाएगी। जैसे ही रिपोर्ट एचआर के पास जाएगी तो जेई को चार्जशीट किया जाएगा।
मैंने खुद ऑडियो सुनी है। जिसमें जेई गुरचरण सिंह बराड़ ट्रांसफार्मर जारी करने के नाम पर किसान से रिश्वत मांग रहा है। चीफ इंजीनियर का नाम लेकर उन्हें बदनाम कर रहा है। चीफ इंजीनियर ने खुद जेई को सस्पेंड किया है। जेई के खिलाफ कार्रवाई बैठाई जाएगी। जांच कौन करेगा, यह महकमा तय करेगा। फिलहाल जेई को नूंह (मेवात) में रोजाना उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
-आरके वर्मा, एसई, बिजली निगम, सिरसा