{"_id":"587923394f1c1b5724ba80bf","slug":"inalo-leader-pardeep-godara-now-in-security-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो नेता प्रदीप गोदारा को पुलिस ने दी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनेलो नेता प्रदीप गोदारा को पुलिस ने दी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चौटाला में इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट के ऑफिस में हुए हमले के मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। हमलावरों ने जाते समय धमकी दी थी कि ‘अभी कुछ नहीं हुआ, फिर आएंगे’। धमकी को लेकर पुलिस कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती, इसलिए सिरसा पुलिस ने हमले में बचे प्रदीप गोदारा को सुरक्षा मुहैया करवा दी है।
विज्ञापन
ये मामला पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के परिवार से जुड़ा होने के कारण गांव चौटाला के चोरों तरफ और डबवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं और सुरक्षाकर्मी हर वाहनों की जांच करने के बाद ही आगे जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदीप गोदारा ने तीन लोगों पर हमला करवाने का संदेह पुलिस समक्ष जताया है। इनमें से दो कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं, इन तीन पर शक है कि इन्होंने हमले के लिए बबुआ गैंग को सुपारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिन पर शक जताया जा रहा है, उनसे पूछताछ जरूर होगी। हमले को पुलिस कई एंगल से देख रही है। हमलावर बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें बिहार, राजस्थान और पंजाब में डेरा डाले हुए है। साइबर सेल लगातार इन टीमों के साथ मिलकर मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रहा है। पंजाब और राजस्थान पुलिस से भी सिरसा पुलिस ने सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
छह टीमें जुटी वारदात को सुलझाने में
बुधवार रात आठ बजाकर 45 मिनट पर गांव चौटाला स्थित इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट ऑफिस में चार बदमाशों ने हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की थी। हमले में चौटाला निवासी सतबीर और अमित सहारण मारे गए। अज्ञात बदमाश कार में सवार होकर आए थे और पांच मिनट में वारदात को अंजाम देकर चले गए।
हमला इनेलो नेता प्रदीप गोदारा को टारगेट लेकर किया गया था। चंद मिनट पहले ऑफिस से प्रदीप गोदारा और नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला निकल गए थे, इसलिए वे बच गए। पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने के लिए छह टीमें गठित की हुई हैं।
सुरक्षा मुहैया करवाई गई है
जान को खतरे की आशंका के चलते प्रदीप गोदारा को सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द इस मामले को हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सतेंद्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सिरसा।