फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Goriwal sirsa, Rajkumar sirsa, sirsa

फोन पर बीवी से झगड़ रहा था चालक, गुस्से में परिचालक पर चढ़ा दिया ट्रक

Thu, 11 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Thu, 11 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Goriwal sirsa, Rajkumar sirsa, sirsa
accident - फोटो : Bureau

मंगलवार रात को गांव गोरीवाला के निकट ट्रक चालक ने परिचालक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

रात को राजस्थान से एक ट्रक ईंटें भरने के लिए गांव गोरीवाला आया था। रात करीब नौ बजे ट्रक चालक तथा परिचालक ने एक होटल पर खाना खाया। परिचालक 19 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू निवासी 23 चक बीडब्लयूडी रावतसर (हनुमानगढ़) चारपाई पर ट्रक के आगे लेट गया। चालक मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करने लगा। बातचीत करते-करते वह ट्रक पर चढ़ गया। ट्रक को स्टार्ट करके सीधा चारपाई पर चढ़ा दिया। यह देख होटल में बर्तन साफ कर रहे गुरसेवक ने शोर मचा दिया। रोटी बना रहे कमल कुमार ने चालक को नीचे उतार लिया। अंधेरे के बीच चारपाई संभाली तो परिचालक राजू मृत मिला। शव देखकर सभी के होश उड़ गए। होटल संचालक कृष्ण कुमार की सूचना पाकर गोरीवाला पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गोरीवाला पुलिस ने मृतक के चाचा पवन कुमार निवासी चक 23 बीडब्ल्यूडी, रावतसर के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार को डबवाली के सरकारी अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके वारिसों को सौंप दिया। हालांकि रात को होटल संचालकों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं डाली। पुलिस का कहना है अज्ञात चालक ने परिचालक को कुचला है, आरोपी फरार है।
विज्ञापन


दोनों हर हफ्ते आते थे ईटें लेने
प्रत्यक्षदर्शी कमल कुमार ने बताया कि खाना खाने के बाद चालक फोन पर बातचीत करते हुए अपनी बीवी के साथ झगड़ रहा था। बातों के दौरान काफी गाली-गलौज हो रही थी। मामला इतना बढ़ गया था कि चालक ने फोन पर ही पत्नी को जान से मरने की धमकी दे दी। वह गुस्से में वह ट्रक पर जा चढ़ा। कुछ देर तक ट्रक में बातें करता रहा, फिर अचानक ट्रक स्टार्ट कर भगा लिया। उसे यह भी ध्यान नहीं रहा कि ट्रक के आगे उसका सहयोगी परिचालक राजू सोया हुआ है। ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया। कमल कुमार के अनुसार दोनों हर हफ्ते गोरीवालां में स्थित भट्ठों पर ईंटें लेने के लिए आते थे। चालक ने उससे कई बार अपनी बीवी से विवाद होने की चर्चा भी की है। रात को भी वह अपनी बीवी से झगड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक पुलिस को सौंपा, पुलिस बोली फरार हो गया
रात को होटल मालिक कृष्ण कुमार तथा राकेश मौके पर थे। कृष्ण कुमार के अनुसार उसकी सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसने बताया कि हमने चालक को पकड़ रखा था, जैसे ही पुलिस आई, हमने चालक को उसे सौंप दिया। दूसरी ओर गोरीवाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सतबीर सिंह के अनुसार रात को किसी व्यक्ति ने ट्रक चलाकर चारपाई पर सोए राजस्थान के राजकुमार उर्फ राजू को कुचल दिया था। जिसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed