{"_id":"62b752d552df065f046e8b68","slug":"extortion-sought-on-the-name-of-goldie-gang-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी: न्यूयार्क के नंबर से आई कॉल, 'गोल्डी गैंग से बोल रहा हूं, उत्तम सिंह को बचाना है तो 24 घंटों में पैसे का इंतजाम कर लो'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंगदारी: न्यूयार्क के नंबर से आई कॉल, 'गोल्डी गैंग से बोल रहा हूं, उत्तम सिंह को बचाना है तो 24 घंटों में पैसे का इंतजाम कर लो'
Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
सार
हरियाणा के सिरसा में जमींदार के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर न्यूयार्क के नंबर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
व्यापारी से रंगदारी मांगी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में एक विदेशी नंबर से आए कॉल पर ऐलनाबाद के अमृतसर कलां के जमींदार से रंगदारी की मांग की गई है। ऐसा न करने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। बदमाश ने स्वयं को गोल्डी गैंग का सदस्य बताया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिले में विदेशी नंबर से आरोपी फोन पर परिवार के सदस्यों को धमकी देकर रंगदारी मांग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ऐलनाबाद के अमृतसर कलां में सामने आया है, जिसमें न्यूयार्क के नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर एक आरोपी ने रंगदारी मांगी है। आरोपी ने गोल्डी गैंग के होने की जानकारी दी है और 24 घंटे में पैसों का इंतजाम करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अमृतसर कलां निवासी ठाकुर सिंह ने बताया कि 24 जून की सुबह उसकी पत्नी के मोबाइल पर नए नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह गोल्डी गैंग से बोल रहा है। अगर आप उत्तम सिंह को बचाना चाहते हैं तो 24 घंटों में पैसे का इंतजाम कर लो। साथ ही कहा कि इसे धमकी मत समझना, मेरे आदमी आपके आसपास ही घूम रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने बाकायदा उसके लड़के उत्तम सिंह का नाम व नंबर भेजकर कहा कि अगर इसकी सलामती चाहते हो तो जल्द पैसों का इंतजाम कर दो, वरना ठीक नहीं होगा। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रंगदारी मामले की शिकायत आने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंबर ट्रेस किया गया है, जो कि न्यूयार्क का पाया गया है। पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है। - सुधीर सिंह, ऐलनाबाद थाना प्रभारी।