फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Egg wholesaler attacked and looted five lakhs from him in Sirsa

सिरसा: अंडे के होलसेल व्यापारी पर हमला कर पांच लाख लूटे, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Jan 2023 07:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 07:49 PM IST
सार

स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
Egg wholesaler attacked and looted five lakhs from him in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा शहर में अंडा होलसेल व्यापारी पर हमला कर बदमाश पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। व्यापारी गंभीर हालत में हिसार रोड स्थित गांधी नर्सिंग होम के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि घायल के अभी तक बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। 

विज्ञापन


घायल के परिजन विरेंद्र कुमार ने बताया कि गांधी नर्सिंग होम के पास के निवासी उसके साले देवेंद्र कुमार की बीएसएनएल कार्यालय के पास अंडे की होलसेल की दुकान है। देवेंद्र मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान को मंगल कर पांच लाख रुपये लेकर घर वापस आ रहा था। गांधी नर्सिंग होम वाली गली में किसी अज्ञात व्यक्ति ने देवेंद्र पर तेजधार हथियार से हमला कर नकदी लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वह रात पौने 10 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान देवेंद्र कुमार की स्कूटी गिरी हुई मिली और उसके सिर पर तेज धार हथियार से हमला किया गया था। इसके बाद घायल को एंबुलेंस के माध्यम से शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर अब उसका इलाज चल रहा है। घायल करीब 15 वर्षों से अंडे की होलसेल का काम कर रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल का अभी स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। यह हादसा है या वारदात को अंजाम दिया गया है, इसके बारे में पता लगा रहे हैं। घायल का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद ही पूरी घटना की जानकारी मिल पाएगी। -रामनिवास, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed