{"_id":"63bec5849067bb58431e5e82","slug":"egg-wholesaler-attacked-and-looted-five-lakhs-from-him-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: अंडे के होलसेल व्यापारी पर हमला कर पांच लाख लूटे, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा: अंडे के होलसेल व्यापारी पर हमला कर पांच लाख लूटे, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Wed, 11 Jan 2023 07:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:49 PM IST
सार
स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा शहर में अंडा होलसेल व्यापारी पर हमला कर बदमाश पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। व्यापारी गंभीर हालत में हिसार रोड स्थित गांधी नर्सिंग होम के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि घायल के अभी तक बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
घायल के परिजन विरेंद्र कुमार ने बताया कि गांधी नर्सिंग होम के पास के निवासी उसके साले देवेंद्र कुमार की बीएसएनएल कार्यालय के पास अंडे की होलसेल की दुकान है। देवेंद्र मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान को मंगल कर पांच लाख रुपये लेकर घर वापस आ रहा था। गांधी नर्सिंग होम वाली गली में किसी अज्ञात व्यक्ति ने देवेंद्र पर तेजधार हथियार से हमला कर नकदी लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वह रात पौने 10 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान देवेंद्र कुमार की स्कूटी गिरी हुई मिली और उसके सिर पर तेज धार हथियार से हमला किया गया था। इसके बाद घायल को एंबुलेंस के माध्यम से शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर अब उसका इलाज चल रहा है। घायल करीब 15 वर्षों से अंडे की होलसेल का काम कर रहा था।
विज्ञापन
घायल का अभी स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। यह हादसा है या वारदात को अंजाम दिया गया है, इसके बारे में पता लगा रहे हैं। घायल का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद ही पूरी घटना की जानकारी मिल पाएगी। -रामनिवास, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सिरसा।