{"_id":"5b9ce442da22f74f97ecb3e7dc075b15","slug":"dhansi-road-trolley-turnaround-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क ध्ांसी, ट्रॉली पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क ध्ांसी, ट्रॉली पलटी
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
गांव सैनपाल से नथौर मार्ग की हालत खस्ता होने के कारण पराली से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। गांव सैनपाल से नथौर जाने वाली सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है।
विज्ञापन
सड़क टूटी होने से वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी होती है। सड़क ऊंची व आसपास का एरिया नीचा होने के कारण वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने का डर भी रहता है।
विज्ञापन
सोमवार शाम को उक्त मार्ग से गुजरते समय एक ट्रॉला धंस गया। इस दौरान एक पराली से भरा हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से गुजर रही थी तो सड़क टूटी होने के कारण ट्रॉली पलट गई और पराली सड़क पर बिछ गई।
विज्ञापन
उक्त गांवों के लोगों सरकार से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।