फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cattle trader had created a drama of robbery to avoid liability in Sirsa

Sirsa: देनदारी से बचने के लिए पशु व्यापारी ने रचा था लूट का ड्रामा, CCTV फुटेज से ऐसे सामने आई सच्चाई

Thu, 08 Dec 2022 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां/ कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां/ कालांवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 10:36 PM IST
सार

पुलिस ने कुछ घंटों में ही मामला सुलझा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सच्चाई सामने ला दी। पुलिस को शुरू से ही ये मामला संदिग्ध लग रहा था। 

विज्ञापन
Cattle trader had created a drama of robbery to avoid liability in Sirsa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव चकेरियां के निकट एक पशु व्यापारी से लाखों रुपये की लूट की सूचना ने पुलिस को खूब छकाया। पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि पशु व्यापारी ने देनदारी से बचने के लिए लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस ने इस मामले को कुछ घंटों में ही सुलझा लिया। 

विज्ञापन


दरअसल, गांव देसू मलकाना निवासी पशु व्यापारी रणजीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि वह गुरुवार को सिरसा पशु मंडी में भैंस बेचकर वापस अपने गांव आ रहा था। गांव चकेरियां के निकट नहर पुल के पास 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवकों ने उसका वाहन रुकवा लिया और पिस्तौल दिखाकर उससे नकदी लूटकर गांव ओढां की तरफ भाग गए।

विज्ञापन

 

रणजीत सिंह के मुताबिक उसके पास 4 लाख 32 हजार रुपये की नकदी थी। सूचना के बाद ओढां थाना प्रभारी निरीक्षक कर्ण सिंह, कालांवाली थाना प्रभारी चांद सिंह व सीआईए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस को शुरू से ही लगा था मामला संदिग्ध
रणजीत सिंह के मुताबिक उसके साथ लूटपाट की घटना दोपहर करीब सवा 12 बजे हुई, जिसके बाद वह पुलिस को सूचना देने की बजाय घर चला गया। करीब ढाई बजे गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर कालांवाली थाना पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस को शुरू से ही ये मामला संदिग्ध लग रहा था।

 

पुलिस ने जब नजदीक के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें उस समय कोई ऐसी कोई मोटरसाइकिल आती नहीं दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस का संदेह और गहरा हो गया। पुलिस ने जब रणजीत सिंह से गहनता से पूछताछ की तो उसने खुद ही ये ड्रामा रचने की बात कबूल की।

 

उसने बताया कि पशुओं की खरीद-बेच में उसकी काफी देनदारी हो गई थी, जिसके चलते लोग उसके पास अपने राशि मांगने आने लगे थे। इसलिए उसे ये ड्रामा रचना पड़ा। एएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस रणजीत सिंह से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed