फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cashier thaft owner money

कैशियर ने ठगे शोरूम मालिक के 11 लाख

Sat, 27 May 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 27 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रोड़ी बाजार स्थित एक क्लाथ मर्चेंट्स से उसके ही कैशियर  ने 11 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर फर्म के कैशियर के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहिणी दिल्ली निवासी निर्मल नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी रोड़ी बाजार में बजाज क्लाथ हाऊस  के नाम से फर्म है। फर्म का दिल्ली से लेन-देन होता है। मलडी खेड़ा निवासी लवप्रीत उनकी फर्म में बतौर कैशियर कार्यरत था। वर्षों से कार्य करने के कारण वह विश्वासपात्र बना हुआ था। पिछले एक वर्ष के दौरान उसे विभिन्न फर्मों के लिए जारी किए गए चेक को अपने और अपनी पत्नी के नाम पर भुना लिया और उन्हें 11 लाख रुपये की चपत लगाई। निर्मल नरेश का  कहना है कि आरोपी लवप्रीत उनकी फर्म का तमाम लेनदेन देखता था और उसके पास ही चेक बुक थी। भुगतान करने के लिए चेक पर पहले ही साइन करे हुए थे। धोखाधड़ी का यह सिलसिला पिछले एक वर्ष में चलता रहा। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि आरोपी लवप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी  का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू  हो चुकी है और जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed