फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   car looted at gun point

व्यापारी से गन प्वाइंट पर छीनी कार

Fri, 01 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 01 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
जाते साल के साथ अपराधी पुलिस को आइना दिखा गए। एटीएम लूट, एक्टिवा छीनने के आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। बुधवार को महज ढाई घंटों में तीन वारदातें हो गई। रामबाग क्षेत्र में बदमाश गन प्वाइंट पर पटियाला के एक व्यापारी से करीब साढ़े आठ लाख कीमत की गाड़ी तथा हजारों रुपये कैश छीन ले गए। इसके साथ ही शहर के बीच से बाइक तथा कार चोरी हो गए।
विज्ञापन

पहली वारदात : रात 8.00 बजे
पटियाला निवासी निशांत गोयल अपने 12 वर्षीय भतीजे अग्रिम के साथ डबवाली में अपने मामा व्यापारी घनश्याम गर्ग से मिलने के लिए अपनी कार से आया था। निशांत ने एमपी कॉलेज के नजदीक स्थित आवास पर जाना था। उसने रामबाग रेलवे फाटक क्रॉस किया इसी दौरान अचानक पीछे से आई एक अन्य कार ने उसकी गाड़ी के आगे आकर ब्रेक लगा दी। उसमें से उतरे युवक शोर मचाने लगे। निशांत ने जैसे ही शीशा नीचे किया तो कार से उतरे चारों युवकों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर गाड़ी में सवार सभी लोगों को नीचे उतरने के लिए कहा। निशांत अपने भतीजे के साथ गाड़ी से नीचे उतर गया। बदमाशों ने उसका मोबाइल, पर्स छीन लिया। दो युवक उसकी कार में सवार हो गए। जबकि अन्य दो युवक जेन कार में बैठ गए। बदमाश करीब साढ़े आठ लाख कीमत की गाड़ी लेकर पंजाब की ओर फरार हो गए। निशांत ने 100 नंबर डॉयल करके पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। सूचना पाकर मौका पर डीएसपी सत्यपाल यादव भी पहुंचे। निशांत गोयल ने बताया कि उसकी गोबिंदगढ़ (पंजाब) में लोहा फेक्टरी है। वह वहीं से अपने मामा से मिलने के लिए आ रहा था। युवकों में से एक ने टोपी पहनी हुई थी। किसी के चेहरे पर नकाब नहीं था। एक युवक ने पंजाबी भाषा में उसे गोली मारने की धमकी देते हुए नीचे उतार दिया। उसका आई फोन तथा पर्स में रखी 20 हजार रुपये की नकदी छीन ली।
विज्ञापन


दूसरी वारदात : रात 8.30 बजे
शहर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक पुलिस एक मामला भी ट्रेस नहीं कर पाई है। शहर में बाइक चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया है। चोर बुधवार रात करीब आठ बजे पुराना डाकघर वाली गली में खड़ा स्पलेंडर प्लस बाइक चुरा ले गए। बाइक मालिक एडवोकेट सुंदर शाम चलाना अपने मित्र अध्यापक रामभक्त शास्त्री से मिलने के लिए उनके घर आए थे। घर पर करीब दस मिनट बिताने के बाद जैसे ही वे बाहर आए तो बाइक गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी वारदात : रात 10.20 पर
एमपी कॉलेज के नजदीक से चोर घर के बाहर खड़ी कार चुरा ले गए। उस समय पुलिस अलर्ट जारी करके रामबाग के नजदीक गन प्वाइंट पर व्यापारी से कार छीनने के आरोपियों की तलाश कर रही थी। एक बार फिर बदमाश पुलिस की चौकसी को धता बताकर निकल गए। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस की यह व्यवस्था पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव ठीक ढंग से करवा पाएगी? किलियांवाली स्थित धागा मिल में यूनिट इंचार्ज के तौर पर कार्य करने वाले जगन्नाथ अपने परिवार समेत एमपी कॉलेज के नजदीक किराए के मकान में रहते हैं। करीब पंद्रह दिन पूर्व उन्होंने कार खरीदी थी। बुधवार को कार की रिपेयर करवाने के बाद करीब साढ़े 9 बजे घर के बाहर कार खड़ी की थी। घर के नीचे कपड़े प्रेस करने वाला लालजी रात 10 बजकर 10 मिनट पर अपनी दुकान मंगल करके घर लौटा था। उस समय कार वहीं मौजूद थी। 10 बजकर 20 मिनट पर जैसे ही जगन्नाथ घर के बाहर आया तो कार गायब मिली। शोर सुनकर गली वासी इकट्ठे हो गए। युवा बाइक लेकर अलग-अलग दिशाओं में निकल गए। लेकिन कार का कोई सुराग नहीं मिला। कार चोरी के समय शहर थाना पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर रखी थी। चूंकि कुछ समय पहले ही रामबाग क्षेत्र में चार युवाओं ने गन प्वाइंट पर पटियाला के एक लोहा व्यापारी से गाड़ी छीन ली थी। इसके बावजूद महज दस मिनट में अज्ञात चोर कार ले उड़े। वीरवार सुबह शहर थाना पुलिस ने मौका का मुआयना किया। पुलिस ने आते ही सवाल किया कि आपने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगा रखे क्या? क्या इलाके में किसी के कैमरे लगे हुए हैं? गली वासियों ने बताया कि जिस जगह वारदात हुई, वहां से पुलिस का नाका भी कुछ ही दूरी पर है।

शहर में बढ़ता क्राइम का ग्राफ
26 दिसंबर 2015 : इनोवा पर सवार होकर आए चार बदमाश शहर के बीचों बीच स्थित पीएनबी का एटीएम उखाड़ ले गए। जिसमें 14 लाख 33 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस अभी तक सुराग तक नहीं लगा पाई है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।


28 दिसंबर 2015 : शहर के बीचों बीच आदर्श नगर में एक बदमाश छात्र पर गोली दाग उसकी एक्टिवा भगा ले गया। सरेआम पिस्तौल लहराता हुआ निकल भागा। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

वारदात करने के बाद आरोपी पंजाब में प्रवेश कर गए हैं। हम प्रयास कर रहे हैं।
-सत्यपाल यादव, डीएसपी, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed