सिरसा में हादसा: प्राइवेट बस की टक्कर के बाद कार में लगी आग, जिंदा जला कार चालक
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बस के नीचे घुस गई और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के कारण कार में ब्लास्ट हो गया और कुछ ही देर में आग फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र के गांव सादेवाला के पास सोमवार सुबह 7 बजे के करीब एक निजी बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके कारण कार आग लग गई और उसका चालक जिंदा जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान घोड़ांवाली निवासी 40 वर्षीय कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि पूजा ट्रैवल्स की बस गोरीवाला की तरफ जा रही थी। जब बस गांव सादेवाला से केहरवाला की तरफ रवाना हुई तो सामने की तरफ से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार सवार कुलदीप केहरवाला से सादेवाला की तरफ जा रहा था।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार बस के अगले हिस्से से टकराकर रोड ने नीचे उतर गई और धमाका होने के कारण उसमें आग लग गई। वहीं आसपास के लोगों ने आग बुझाकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन कार में आग तेजी से फैलने घायल चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका। आग में कुलदीप बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं मौका मिलते ही बस चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीवननगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
ससुराल में जगराते से होकर दोस्त को गाड़ी देने जा रहा था कुलदीप
कार चालक घोड़ांवाली निवासी कुलदीप सिंह खेती बाड़ी का काम करता था। बीती रात को वह केहरवाला में अपने ससुराल में जगराते से होकर दोस्त रविंद्र को जीवननगर में टोयोटा कार वापस देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह केहरवाला से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंचा तो हादसा हो गया। मृतक कुलदीप के 12 वर्ष का एक पुत्र है।
बस और कार की टक्कर के कारण चालक कुलदीप की मौत हो गई। मृतक के भाई इंद्रजीत की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। -उपनिरीक्षक साधूराम, थाना प्रभारी, रानियां।