{"_id":"5783e8b24f1c1ba55313da72","slug":"beauty-parlor-eve-teasing-rape-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पॉर्लर में घुसकर की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूटी पॉर्लर में घुसकर की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
शोषण
- फोटो : Desk
जोधकां में ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली महिला से रविवार सुबह एक व्यक्ति ने पार्लर में घुस कर छेड़छाड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे महिला अपने ब्यूटी पॉर्लर में थी। इसी दौरान एक व्यक्ति जबरदस्ती पार्लर में घुस गया। महिला के विरोध करने पर व्यक्ति ने पार्लर का गेट बंद कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जब महिला ने शोर मचाया तो व्यक्ति ने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। लेकिन हिम्मत दिखाते हुए महिला ने गेट पर लात मारी जिससे बाहर खड़े लोगों का ध्यान पार्लर की तरफ गया। लोगों के बाहर से गेट खटखटाने से डर कर व्यक्ति गेट खोलकर भाग गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्यूटी पॉर्लर संचालिका का बयान दर्ज किया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि पार्लर में घुसकर छेड़छाड करने वाला जोधकां निवासी हरदत था। जांच अधिकारी ओमपति का कहना है कि आरोपी हरदत के खिलाफ जबरन घुसने, छेड़छाड़ व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन