फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident in Sirsa, Sirsa Crime, Bride dead, Hindi News, Sirsa News

पगफेरे के लिए जा रही दुल्हन की हादसे में मौत

Tue, 19 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 19 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accident in Sirsa, Sirsa Crime, Bride dead, Hindi News, Sirsa News
कार एक्‍ससीडेंट - फोटो : Bureau

शादी का लाल जोड़ा पहनकर घर से विदा हुई नवविवाहिता एक दिन बाद काल का ग्रास बन गई। शादी के अगले दिन पग फेरे की रस्म निभाने के लिए कार से सिरसा लौट रहे नव दंपति हादसे का शिकार हो गए। गांव मोरीवाला के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े से जा टकराई। हादसे में कार में सवार नवविवाहिता सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पति सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से सिरसा की भीम कॉलोनी में मातम पसरा पड़ा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीम कॉलोनी निवासी रविदत्त शर्मा की पुत्री सुरभि की शनिवार को उचाना मंडी निवासी अनुराग शर्मा से शादी हुई थी। शादी के एक दिन बाद पग फेरे की रस्म पूरी करने के लिए अनुराग अपनी पत्नी सुरभी, बहनोई रघुबीर, रिश्तेदार धर्मवीर व विक्रम के साथ कार में सवार होकर उचाना से सिरसा आ रहे थे। कार धर्मवीर चला रहा था। नेशनल हाईवे स्थित गांव मोरीवाला के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


कार में सवार नव विवाहिता सुरभि, रघुवीर शर्मा व धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अनुराग व विक्रम को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में मौत का समाचार जैसे ही भीम कॉलोनी पहुंचा। बेटी के विवाह की खुशी मातम में बदल गई। सभी लोग सामान्य अस्पताल पहुंचे गए। चंद घंटों पहले लाल जोड़े में बेटी को घर से विदा करने वाले पिता व मां उसे सफेद कफन में देखकर काफी गमगीन हो गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed