{"_id":"5b7b027642c792463c04fc26","slug":"91534788214-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
ऐलनाबाद। ममेरा रोड पर सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार गांव मल्लेकां निवासी लखविंद्र सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ बाइक पर सवार होकर ऐलनाबाद की ओर जा रहा था। ममेरा के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान परमजीत कौर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के घरवालों का बयान दर्ज किया। दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।