फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   लड़ाई-झगड़े व लूटपाट के सभी आरोपी बरी

लड़ाई-झगड़े व लूटपाट के सभी आरोपी बरी

Sun, 12 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
लड़ाई-झगड़े व लूटपाट के सभी आरोपी बरी
लड़ाई-झगड़े व लूटपाट के सभी आरोपी बरी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 17 में हुई लड़ाई, चेन व 18 हजार रुपये की नकदी छीनने के मामले में स्थानीय न्यायालय के जज ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। आरोपियों की तरफ से न्यायालय में मामले की पैरवी एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह भादू कर रहे थे। उपरोक्त मामले में स्थानीय पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 326, 452 , 506, 323, 324, 147, 148, 149, और 120 बी के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज थी। शिकायतकर्ता मोहित व दो अन्य गवाहों के होस्टाइल हो जाने के बाद न्यायालय ने झगड़े व लूटपाट के आरोपी बलबीर व रमेश को बरी कर दिया है।

उपरोक्त घटना में शिकायतकर्ता मोहित की तरफ से थाना ऐलनाबाद में अज्ञात लोगों के शिकायत दी थी कि वह 12 मई 2017 को रात के समय करीब आठ बजे वार्ड नंबर 17 में स्थित अपनी दुकान पर बैठा था और दो ग्राहकों को सामान दे रहा था। तभी अचानक लगभग कुछ व्यक्ति स्कूटी व एक गाड़ी पर सवार होकर आए। उनके पास कापे व पिस्तौल थे। हमलावरों ने अचानक आकर उसके ऊपर हमला कर दिया और उसे चोटें मारते हुई उसकी सोने की चेन व 18 हजार रुपये छीनकर ले गए। इसके बाद आसपास के लोग उसे सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए। सरकारी हॉस्पिटल में उसके हुए मेडिकल परीक्षण में उसके शरीर पर छह चोटों के निशान पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed