फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अतिथि अध्यापक सहित हेरोइन की तस्करी करते चार तस्कर दबोचे

अतिथि अध्यापक सहित हेरोइन की तस्करी करते चार तस्कर दबोचे

Wed, 28 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अतिथि अध्यापक सहित हेरोइन की तस्करी करते चार तस्कर दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान कार में सवार चार युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 152 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ दिनेश, पवन कुमार निवासीगण साहुवाला राजस्थान और राजेश कुमार निवासी कुंहारिया, रघवीर सिंह निवासी खेड़ी सिरसा के रूप में हुई है। आरोपियों में राजेश कुमार कुंहारिया राजकीय विद्यालय में अतिथि अध्यापक हैं। बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब छह लाख रुपये है।

सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार को सूचना मिली जिसके आधार पर एक टीम सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में राजस्थान सीमा पर स्थित गांव कागदाना में आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने लगी। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार में उपरोक्त चारों युवक राजस्थान सीमा से आए। सीआईए प्रभारी ने बताया कि कार को रोककर युवकों की तलाशी ली गई, उनके कब्जे से 152 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने बताया कि हेरोइन दिल्ली से खरीदकर लेकर आए थे। सीआईए प्रभारी अजय मोर का कहना है कि चोरों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बुधवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed