{"_id":"59c951f64f1c1bd8538b4680","slug":"91506365942-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सक्रिय हुआ बाइक चोर गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में सक्रिय हुआ बाइक चोर गिरोह
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सक्रिय हुआ बाइक चोर गिरोह
एक ही दिन में चुराए चार बाइक, रामलीला का मंचन देखने गए युवक का बाइक चोरी
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शहर में रामलीलाओं के आयोजनों के चलते बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो चुका है। शहरवासी रात को जब रामलीलाओं का मंचन देखने में व्यस्त हो जाते हैं तो चोर गिरोह उनकी बाइक चुराकर ले जाता है। गत दिवस विभिन्न स्थानों से चोरों ने चार बाइक चुरा लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
अग्रसेन कॉलोनी की गली नंबर एक निवासी प्रवीण कुमार 24 सितंबर की रात साढ़े दस बजे बाइक पर सवार होकर नेेहरू पार्क में आयोजित हो रही रामलीला को देखने गया था। उसने बाइक पार्किंग में खड़ा कर दी। प्रवीण का कहना है कि करीब सवा 11 बजे वह रामलीला देखकर बाहर निकला तो उसे बाइक नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके बाइक चोरी होने की सूचना दी। सोमवार को उसने शहर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
वहीं, एक दूसरे मामले में खैरपुर निवासी राज सिंह ने अपनी स्कूटी शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खड़ी की थी। राज सिंह का कहना है कि 24 सितंबर को उसे स्टेडियम में कोई काम था। आधे घंटे बाद काम निपटाकर जब वह बाहर आया तो स्कूटी लापता मिली। इसके बाद उसने चोरी की शिकायत हुडा चौकी दर्ज करवाई। इसके अलावा सिरसा निवासी संदीप सोनी रविवार शाम को टाउन पार्क में घूमने गया था। उसने अपना बाइक टाउन पार्क के बाहर खड़ा किया। जब वापस लौटा तो बाइक अपनी जगह से नदारद मिला। काफी तलाश के बावजूद उसे अपना बाइक नहीं मिला। उसने शहर थाना जाकर अपनी शिकायत दी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया। वहीं, लघु सचिवालय में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर मंदीप सिंह का बाइक भी चोर चुराकर ले गए। मंदीप सिंह का कहना है कि उसने अपना बाइक बैंक के बाहर खड़ा किया था। शाम को ड्यूटी पूरी करने के बाद जब वह बाहर आया तो उसका बाइक नहीं मिला। मंदीप ने इसकी सूचना हुडा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।