{"_id":"598368c74f1c1b0c4d8b47c3","slug":"81501784263-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली में कटी दो चोटियां, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबवाली में कटी दो चोटियां, दहशत
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली में कटी दो चोटियां, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
जिले में महिलाओं और युवतियों की चोटियां कटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जिसके चलते आमजन में दहशत व्याप्त है। महिलाएं और युवतियां समय सहमी-सहमी नज़र आ रही हैं। बुधवार रात नरसिंह कॉलोनी में विवाहिता की चोटी कट गई। वहीं, वीरवार दोपहर वार्ड नंबर 6 में स्थित सुंदर नगर क्षेत्र में भी एक महिला की चोटी कटने का समाचार मिला है।
पहली घटना नरसिंह कॉलोनी में हुई। जहां करीब रात्रि साढ़े 11 बजे कॉलोनीवासी जसप्रीत कौर को घर में एक साया नज़र आया, जिसके बाद उसने अपने पति धर्मवीर को उठाया और वह आंगन में सो गए। कुछ देर बाद अचानक घर में एक पटाके की आवाज आई और जसप्रीत को अपने बालों में कुछ हलचल महसूस हुई। जैसे कि कोई उसके बालों को खींच रहा है और देखते ही देखते वह बेहोश हो गई। पति द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पंच मेंबर मनजीत कौर उर्फ गोलो ने छत पर चढ़कर घर और गली में झांका तो उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। होश आने पर जसप्रीत ने देखा कि उसके सिर के बाल कटे हुए थे, जिसके बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई और वार्डवासियों में गुरुघर में मुनादी करवाकर सभी को सचेत कर दिया। इसके बाद पूरी रात वार्डवासी पहरे पर रहे, लेकिन घटना बारे कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना पाकर सरपंच जगजीत सिंह उर्फ काका तथा पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने बयान दर्ज किए।
दूसरी घटना वार्ड 6 के सुंदर नगर में वीरवार दोपहर साढ़े 12 बजे बिमला देवी पत्नी अमर सिंह के साथ हुई। वह खाना खाने के बाद गली में आईं तो उसकी आंखों के आगे धुआं आ गया और वह पड़ोसी डॉक्टर को आवाज लगाते हुए गिर गईं। आवाज सुनकर डॉ. लक्खा सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने उसे घर के अंदर पहुंचाया। इस दौरान बिमला देवी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बेटी को बताया। जब उसने अपनी मां को संभाला तो देखा कि उसकी मां के बाल पीछे से कटे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।