{"_id":"5bba6924867a5514e52fcc52","slug":"71538943268-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल संचालक पर 11वीं के छात्र से मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी स्कूल संचालक पर 11वीं के छात्र से मारपीट करने का आरोप
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूल संचालक पर छात्र से मारपीट का आरोप
ऐलनाबाद। गांव खारी सुरेरां के 11वीं कक्षा के छात्र के साथ दूसरे निजी स्कूल में ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र को सिरसा नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छात्र व परिजनों का आरोप है कि निजी स्कूल संचालक के इशारे पर उसे कक्षा में से उठाकर एक अन्य निजी स्कूल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई है। परिजनों ने अभी इस संबंधी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। उधर स्कूल संचालकों ने इस आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा है कि छात्र के साथ किसी प्रकार की भी मारपीट नहीं की गई।
सिरसा में उपचाराधीन छात्र ने बताया कि वह शनिवार को एक निजी स्कूल में क्लास लगा रहा था। तभी एक निजी स्कूल से दो लोग उसे वैन में बैठा कर डबवाली रोड पर स्थित स्कूल परिसर में ले गए। वहां जाते ही एक कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे पीटने वालों में स्कूल के 2 अध्यापक थे। वह बार-बार पिटाई का कारण पूछता रहा। मगर उन लोगों ने उसकी एक न सुनी। उसे लगभग दोपहर करीब 2 बजे छोड़ा, साथ में यह धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे मार देंगे। उसकी छाती, बाजू व टांगों में काफी दर्द हो रहा है।
बेटे की गलती थी तो मुझसे बात करते:
मेरे बेटे ने अगर कोई गलती की थी तो मुझसे बात करनी चाहिए थी। इस तरह उसे क्लास में से उठाकर दूसरी जगह ले जाकर मारपीट करना सही व्यवहार नहीं है। यह तो सरेआम गुंडागर्दी है। ऐसे में अगर उनका बेटा कोई गलत कदम उठा लेता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता। उन्होंने स्कूल संचालकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
-विनोद कुमार, छात्र के पिता।
नहीं की मारपीट:
उन लोगों ने किसी विद्यार्थी के साथ मारपीट नहीं की है। गांव खारी सुरेरां से आने वाले दो छात्रों ने स्कूल वैन में से सीसीटीवी कैमरा तोड़कर फेंक दिया व बाद में उसे घर ले जाकर पूरी तरह से तोड़ दिया। उन्होंने केवल उसे स्कूल में बुलाकर सब कुछ बताने के लिए फटकार लगाई थी। उसके साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं।
-तरुण मेहता, सचिव निजी स्कूल ऐलनाबाद।