{"_id":"5b21848b4f1c1ba66e8b7d4f","slug":"71528923275-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिराज में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, एक में मिली नशे की 400 गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थिराज में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, एक में मिली नशे की 400 गोलियां
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की 400 गोलियां मिलने पर मेडिकल स्टोर सील
औषधि नियंत्रण अधिकारी ने थिराज में तीन मेडिकल स्टोर पर की छापामारी, एक में मिली गड़बड़ी
ओढां। ऑपरेशन प्रबल प्रहार के तहत जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी एवं रोड़ी पुलिस संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव थिराज में तीन मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। इस दौरान टीम को एक मेडिकल से 400 नशीली गोलियां बरामद हुई है। इसके बाद अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
ड्रग कंट्रोलर अधिकारी राकेश छोकर को सूचना मिली थी कि थिराज में मेडिकल स्टोर पर दवा की आड़ में नशीली दवाओं की बिक्री होती है। सूचना के बाद ड्रग अधिकारी ने रोड़ी पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। पुलिस ने मेहता मेडिकोज से दो डिब्बों में नशे की गोलियां बरामद की। ड्रग अधिकारी ने जब मेडिकल संचालक नरेश कुमार से बिल मांगा तो वह पेश नहीं कर पाया। फिलहाल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
वहीं, गांव में सतगुरू व दंदीवाल मेडिकल स्टोर पर भी छापामारी की गई। अधिकारी ने दोनों मेडिकल स्टोरों पर छानबीन की, लेकिन यहां कुछ नहीं मिला। उन्होंनेे दोनों मेडिकल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दवा की आड़ में किसी भी तरह की नशीली दवा मिली तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ड्रग अधिकारी राकेश छोकर ने बताया कि मेहता मेडिकोज से 400 गोलियां ट्रॉमाडोल बरामद हुई है जिनके सैंपल ले लिए गए हैं। रिपोर्ट आने तक मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया है। ड्रग अधिकारी ने कहा कि उक्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।