{"_id":"5991ee3e4f1c1bfd188b475c","slug":"71502735934-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घग्घर नदी डूबने से भाई-बहन की मौत 20-51-24","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घग्घर नदी डूबने से भाई-बहन की मौत 20-51-24
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
घग्घर नदी डूबने से भाई-बहन की मौत
नदी में पानी भरने गई थी बहन, बहन को बचाने के लिए नदी में भाई ने लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
गांव ओटू के पास घग्घर नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की सहायता से मृतकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। सोमवार शाम को शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।
रविवार दोपहर गांव झंड़ाकलां निवासी जगराज अपनी चचेरी बहन मनजीत कौर के साथ रविवार को ओटू के पास अपने खेत में गया था। दोनों खेत में काम करने लगे। इसी दौरान प्यास लगने पर मनजीत कौर नदी में पानी भरने चली गई। पानी भरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में जा गिरी। शोर सुनकर जगराज व खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। नदी में डूब रही मनजीत कौर बचाने के जगराज ने नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों डूब गए। दोनों के नदी में डूबने से ग्रामीण सहम गए, उन्होंने परिजनाें और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाई। सोमवार सुबह गोताखोरों ने मनजीत कौर और जगराज का शव नदी से बरामद किया। रानियां थाना प्रभारी अवतार सिंह कहना है कि मृतकों के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को साैंप दिया गया है।