फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खाद से अदा कैंटर प्रशासनिक टीम ने किया जब्त

खाद से अदा कैंटर प्रशासनिक टीम ने किया जब्त

Sat, 12 Jan 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
खाद से अदा कैंटर प्रशासनिक टीम ने किया जब्त
अवैध तौर पर राजस्थान ले जा रहा खाद से भरा कैंटर जब्त
विज्ञापन

सिरसा। कृषि विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को रंगड़ी रोड पर अवैध तौर पर राजस्थान ले जाई जा रही खाद से भरा कैंटर जब्त किया। उपमंडलाधीश राहुल हुड्डा को सिरसा से अवैध रूप से खाद राजस्थान ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद नायब तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरसा से राजस्थान जा रहे कैंटर को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 75 बोरियों में खाद भरी हुई मिली।

कैंटर चालक गोबिंद राम ने अधिकारियों को बताया यह खाद सिरसा भगवती फर्टिलाइजर दुकान नंबर चार से लादकर आई गई है। इस खाद को राजस्थान के बीकानेर में ले जाया जा रहा था। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि 75 बोरी खाद सहित इस कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि यह खाद बिना बिल के ले जाई जा रही थी। उनका कहना है कि सिरसा में खाद की कोई कमी नहीं है लेकिन राजस्थान में खाद की कमी के चलते सिरसा से खाद अवैध तौर से ले जाई जा रही थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed