{"_id":"5b943255867a557ea65a48be","slug":"51536438869-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव ज्वेर्ल्स से साढ़े चार लाख के गहने व नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव ज्वेर्ल्स से साढ़े चार लाख के गहने व नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलर्स की दुकान से साढ़े चार लाख के गहने व नकदी चोरी
ऐलनाबाद। चोरों ने शुक्रवार रात्रि मुख्य बाजार में शिव ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर साढ़े चार लाख के गहनों व नकदी पर हाथ साफ किया। चोर दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर गुस्से। उधर दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी रिकार्ड तो हुई मगर चोर के मुंह ढ़के होने के चलते पहचान नहीं हो सकी। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लेकर, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।
दुकान के मालिक बंसी लाल पुत्र कृष्ण लाल ने बताया कि वह करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए। जब सुबह आकर देखा तो पीछे की दीवार में सुराख हुआ पड़ा था। पुलिस को दिए बयान अनुसार दुकान से 4 लाख 10 हजार के गहने और 50000 की नगदी चोरी हुई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर भी आ रही है पर मुंह पर कपड़ा होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। चोर दुकान के पीछे खाली पड़े रास्ते से दुकान तक पहुंचे। कैमरे की फुटेज के अनुसार चोर रात के समय 11 बजकर 28 पर दुकान में घुसे व 1 बजकर 15 मिनट पर चोरी करके फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंची। थाना प्रभारी वीरेंद्र गिल ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।