फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खुद को फर्म का कर्मी बताकर दुकानदार से तीन लाख लेकर फुर्र हुआ ठग

खुद को फर्म का कर्मी बताकर दुकानदार से तीन लाख लेकर फुर्र हुआ ठग

Sat, 01 Dec 2018 01:27 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खुद को फर्म का कर्मी बताकर दुकानदार से तीन लाख लेकर फुर्र हुआ ठग
फर्म का कर्मचारी बनकर दुकानदार से तीन लाख ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। बेगू रोड स्थित फर्म से तीन लाख रुपये लेकर एक शख्स फरार हो गया। पुलिस ने फर्म मालिक की शिकायत पर आरोपी शशि मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी विवेक सिंगला ने बताया है कि उसकी बेगू रोड पर गणपति ट्यूबवेल के नाम से दुकान हैं। उनकी फर्म का माल अहमदाबाद की फर्म महेश ब्रदर्स से आता है। वीरवार को विवेक सिंगला के पास शशि मेहता नाम से एक व्यक्ति आया। उसने बताया कि वह महेश ब्रदर्स फर्म में काम करता है। विवेक सिंगला ने फर्म को तीन लाख रुपये की पेमेंट करनी थी। इसलिए उसने शशि मेहता को तीन लाख रुपये शाम को दे दिए। कुछ देर बाद विवेक ने महेश ब्रदर्स फर्म को फोन करके बताया कि उसने तीन लाख रुपये फर्म में काम करने वाले शशि मेहता को दे दिए हैं। फर्म से विवेक को पता चला कि शशि मेहता नाम का कोई शख्स फर्म में काम नहीं करता। इसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद विवेक ने कीर्ति नगर चौकी में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed