फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पंचायती सांड को तेजधारदार हथियार से काटा, ग्रामीणों में रोष

पंचायती सांड को तेजधारदार हथियार से काटा, ग्रामीणों में रोष

Fri, 05 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पंचायती सांड को तेजधारदार हथियार से काटा, ग्रामीणों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
ओढां थाना क्षेत्र के गांव खाईशेरगढ़ में पंचायती सांड को किसी ने तेजधारदार हथियार से घायल कर दिया। ग्रामीणाेें ने जब लहूलुहान सांड को घूमते देखा तो वैटरनरी सर्जन डॉ. राजीव कुमार को बुलाकर उसका उपचार करवाया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
गांव में पंचायत द्वारा छोड़े गए साहीवाल नस्ल के सांड को लोगों ने चौपाल में लहूलुहान अवस्था में घूमते देखा तो उसे बांधकर चिकित्सक को सूचना दी। सूचना पाकर पन्नीवाला मोटा के वैटरनरी सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांड का इलाज शुरू किया। वहीं, ग्रामीणों द्वारा घायल सांड की देखभाल करते हुए उसे एक स्थान पर बांधकर उसक ी देखभाल की जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रोष देखा जा रहा है। ग्रामीण अभिमन्यु, सुरेंद्र कुमार, मोमन राम, रामरत्न, फू ला राम और सुल्तान राम आदि ने बताया कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने सांड पर अत्याचार किया है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपी ने गोवंश पर अत्याचार कर अमानवीय कृ त्य का परिचय दिया है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो सांड घायल अवस्था में था। वैटरनरी सर्जन डॉ. राजीव ने बताया कि सूचना पाकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो पाया कि सांड पर तेजधार हथियार से गहरे पांच वार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में तैनात वीएलडीए को भी सांड का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। उधर, इस मामले को लेकर थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि पंचायत की ओर से शिकायत आई है। गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed