फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव अभोली में मकान से 50 हजार की नकदी व आभूषण चोरी

गांव अभोली में मकान से 50 हजार की नकदी व आभूषण चोरी

Thu, 11 Apr 2019 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
गांव अभोली में मकान से 50 हजार की नकदी व आभूषण चोरी
सिरसा। रानियां थाना क्षेत्र के गांव अभोली में रात्रि को चोर एक मकान के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये व आभूषण चुरा ले गए। सुबह मकान मालिक को घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का निरीक्षण किया और तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव अभोली निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि 9 अप्रैल की रात्रि को वह अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात्रि को चोर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से करीब 50 हजार रुपए की नगदी, 11 अंगूठी, 3 चेन, 2 लॉकेट, 1 कड़ा, 1 ब्रासलेट, 6 बड़े टॉपस, कानों की बालिया, 1 नाक की नथ, 6 कोके, 2 जोड़ी पायल चांदी, 1 चेन, कड़ा चांदी लगभग 500 ग्राम, बच्चे के चांदी के कड़े 5 जोड़ी और 4 नजर कड़े चुराकर ले गए। सुबह जब वह उठा तो उसे घटना बारे पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया और तथ्य जुटाए गए। जांच अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया और तथ्य जुटाए गए हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed