फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गुस्साए अभिभावकों ने पुलिस मचौकी में दी शिकायत, यात्री से अभद्र व्यवहार कीरने वाले पर चालक ामपाल को जीएम ने किया चार्जशीट

गुस्साए अभिभावकों ने पुलिस मचौकी में दी शिकायत, यात्री से अभद्र व्यवहार कीरने वाले पर चालक ामपाल को जीएम ने किया चार्जशीट

Sat, 29 Dec 2018 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए अभिभावकों ने पुलिस मचौकी में दी शिकायत, यात्री से अभद्र व्यवहार कीरने वाले पर चालक ामपाल को जीएम ने किया चार्जशीट
रोडवेज बस से स्कूल जा रहे बच्चों से परिचालक ने की बदसलूकी, कड़ाके की ठंड में बच्चों को बीच रास्ते में बस से उतारा
विज्ञापन

सिरसा/ चौपटा। शुक्रवार सुबह रोडवेज की बस में सवार होकर स्कूल जा रहे बच्चों के साथ परिचालक ने बदसलूकी की और बच्चों का कड़ाके की सर्दी में बीच रास्ते में उतार दिया। घटना के रोष स्वरूप छात्रों व उनके अभिभावकों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं, वीरवार सुबह पंजुआना के पास बस में सवार यात्री से परिचालक ने अभद्र व्यवहार करते हुए उसे सीट से खड़ा कर दिया और खुद उसकी सीट पर बैठ गया। इस मामले में यात्री धर्मपाल की शिकायत पर जीएम केआर कौशल ने आरोपी परिचालक को चार्जशीट कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार गांव गुसाईयाना से सिरसा के लिए सुबह नौ बजे बस चलती है। इस बस में गांव खेड़ी व गुसाईयाना के बच्चे स्कूल जाने के लिए सवार होते हैं। खेड़ी निवासी छात्र अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए बस पर सवार हुए। बीच रास्ते में परिचालक ने बच्चों के साथ टिकट को लेकर बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि चालक ने बस रास्ते में रोक दी और परिचालक ने रास्ते में ही बच्चों को बस से नीचे उतार दिया। इसके बाद घटना से गुस्साए बच्चों के अभिभावकों ने बस परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर कागदाना पुलिस चौकी में शिकायत दी। चौकी प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर आगामी कार्रवाई की
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार सुबह शेरगढ़ से सिरसा आने वाली बस के परिचालक ने बस में सवार यात्री धर्मपाल निवासी भागसर से अभद्र व्यवहार किया। धर्मपाल ने इसकी शिकायत जीएम केआर कौशल को वाट्सएप के जरिये की। धर्मपाल ने शिकायत में बताया कि वह अपने गांव भागसर से बस में सवार हुआ था। गांव पंजुआना के पास परिचालक राजपाल ने उसे सीट से खड़े होने के लिए कहा, धर्मपाल ने परिचालक को समझाया कि ऐसा कोई नियम नहीं है, टिकट है मेरे पास। आरोप है कि परिचालक ने उसे सीट से खड़ा दिया और खुद उसकी सीट पर बैठ गया। जीएम ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तुरंत घटना की जांच के निर्देश दिए। इस संबंध में डिपो डीआई ओम प्रकाश ने अपनी रिपोर्ट जीएम को भेज दी । इसके बाद जीएम ने आरोपी परिचालक को चार्जशीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
-----------
स्कूली बच्चों को बीच रास्ते में बस से नीचे उतारना सरासर गलत है। गांव खेड़ी के ग्रामीण अगर लिखित में मुझे शिकायत देते हैं तो घटना की जांच करवाई जाएगी। जांच में परिचालक व चालक दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
केआर कौशल, जीएम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed