फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नशे की दस हजार गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

नशे की दस हजार गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
नशे की दस हजार गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने एक युवक को काबू कर उसके कब्जा से नशे की 10 हजार ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की हैं। सीआईए डबवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान प्रमोद कुमार निवासी गांव चौटाला के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि प्रमोद कुमार निवासी चौटाला नशे की गोलियां बेचने का काम करता है और राजस्थान से नशीली गोलियां लाकर डबवाली क्षेत्र में सप्लाई करता है। इस सूचना को पाकर सीआईए डबवाली पुलिस की एक टीम ने गांव चौटाला क्षेत्र से होकर जाने वाले संगरिया हनुमानगढ़ बाईपास पर चौटाला चौक पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक नौजवान युवक सामने से आया और पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़कर गांव चौटाला की तरफ चलने लगा। शक की बिनाह पर पुलिस कर्मियों ने उक्त युवक को काबू कर नाम पता पूछा, तो उसने अपनी पहचान प्रमोद कुमार निवासी गांव चौटाला बताया। उसके कब्जे से 40 डिब्बों में भरी हुई नशे की दस हजार गोलियां बरामद हुईं। सीआईए प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed