{"_id":"5b943258867a557ead23daf7","slug":"21536438872-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉ समिति के सदस्य पर डंडे से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉ समिति के सदस्य पर डंडे से हमला
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक समिति के सदस्य पर डंडे से हमला
सिरसा। बाजेकां ब्लॉक समिति के सदस्य रघुवीर सिंह पर कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल रघुवीर सिंह का बयान दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपी हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव बाजेकां निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि वह गत दिवस रात को दुकान पर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में विनोद व मोटा ने उसका रास्ता रोका और डंडों से उसपर हमला कर दिया। रघुवीर ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। सदर पुलिस ने रघुवीर सिंह के बयान पर आरोपी विनोद व मोटा के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया। वहीं, गांव गुसाईयाना में पानी के खाल को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर उसके चचेरे भाइयों ने हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान में घायल महावीर ने बताया कि तीन सितंबर को उसका अपने ताऊ के पुत्रों के साथ पानी के खाल को लेकर विवाद हो गया था। गत दिवस वह अपने पत्नी के साथ घर पर सोया हुआ था। रात नौ बजे चचेरे भाईयों ने घर में जबरन घुसकर उन पर हमला कर दिया। चौपटा थाना पुलिस ने महावीर की शिकायत पर दिलीप, महेंद्र , राकेश, विक्रम सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।