{"_id":"5b7f195e42c792466d2821f2","slug":"201535056222-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकनाल नहर में मिले प्रेमी जोड़े के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजकनाल नहर में मिले प्रेमी जोड़े के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपे
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकनाल नहर में मिले प्रेमी जोड़े के शव परिजनों को सौंपे
डबवाली। क्षेत्र के गांव सुकेराखेड़ा के पास राजकनाल नहर में मिले अबूबशहर निवासी प्रेमी जोड़े के शवों का पुलिस ने वीरवार को परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयानों पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। बता दें कि गांव अबूबशहर निवासी युवक और युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते 21 अगस्त की सायं को घर से भागकर राजकनाल नहर में छलांग लगा दी। युवक और युवती आसपड़ोस में ही रहते थे। दोनों एक साथ ही पढ़े हैं। पढ़ाई के दौरान से ही दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन एक ही जाति के होने के कारण उन्हें लगता था कि परिवार के लोग कभी उन्हें एक नहीं होने देंगे। इसी बात को लेकर दोनों 21 अगस्त की सायं को अचानक घर से लापता हो गए। दोनों के परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 22 अगस्त की सायं करीब 6 बजे गांव सुकेराखेड़ा के पास किसी व्यक्ति ने राजकनाल नहर में दोनों के दुपट्टे से बंधे शव तैरते हुए देखे। उसने तुरंत ग्रामीणों व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर काफी संख्या में मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया और उनके परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।