फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   प्रशासन ने मात्र बीस घंटे में ही खंगाल डाला 700 एकड़ में फैला डेरा

प्रशासन ने मात्र बीस घंटे में ही खंगाल डाला 700 एकड़ में फैला डेरा

Mon, 11 Sep 2017 12:25 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने मात्र बीस घंटे में ही खंगाल डाला 700 एकड़ में फैला डेरा
केवल 18 घंटे में खंगाला 700 एकड़ में फैले डेरा सच्चा सौदा को
विज्ञापन


सच्चा सौदा डेरे में चला सर्च ऑपरेशन तीसरे दिन ही खत्म
शोपीस बनकर खड़ी रहीं 10 जेसीबी और 22 लुहार
कोर्ट कमिश्नर हाईकोर्ट को सौंपेंगे सर्च ऑपरेशन की रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
हाईकोर्ट के निर्देश पर न्यायिक अधिकारी की देखरेख में डेरा सच्चा सौदा में शुक्रवार को शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन तीसरे दिन रविवार को समाप्त हो गया। हजारों सुरक्षा बलों और अधिकारियों की फोर्स ने 700 एकड़ में फैले डेरे को केवल 18 घंटे में ही खंगाल डाला। सर्च ऑपरेशन का सच खोदा पहाड़ निकली चुहिया के रूप में सामने आने से हर कोई हैरान है और एक ही प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है कि सर्च के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है।
रविवार को कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार सिंह पवार के नेतृत्व 470 अधिकारी डेरा पहुंचे। सर्च ऑपरेशन की समीक्षा करने के बाद शाम को प्रशासन की ओर से प्रवक्ता सतीश मेहरा ने मीडिया से दो टूक कहा कि सर्च ऑपरेशन संपन्न हो गया है। मेहरा के जवाब से मीडिया वाले भी हैरान रह गए। दरअसल, डेरे में आठ अगस्त को पहले दिन 10 घंटे तलाशी अभियान चला था, जबकि दूसरे दिन नौ अगस्त को आठ घंटे सर्च आपरेशन चला था। तीसरे दिन केवल समीक्षा बैठक की गई। वहीं, डेरे का क्षेत्रफल मिनी स्मार्ट सिटी जितना है। ऐसे में केवल 18 घंटे में डेरे की तलाशी चौंकाने वाली है। इसका जवाब सरकारी प्रवक्ता भी नहीं दे पाए। सर्च ऑपरेशन के लिए जितना तामझाम लेकर प्रशासन डेरे में घुसा, उसका इस्तेमाल न के बराबर किया गया। प्रशासन की ओर से बंद तालों को खोलने के लिए 22 लुहारों को बुलाया गया था, लेकिन इनके इस्तेमाल की नौबत नहीं आई। डेरे में लगे हजारों तालों की चाबी प्रशासन को मिल गई। इसी प्रकार सर्च ऑपरेशन में 10 जेसीबी मशीनें भी केवल शोपीस बनी रहीं।
विज्ञापन


सात कामयाबी भी नहीं जुटा पाया प्रशासन
सर्च ऑपरेशन में प्रशासन डेरे के सात राज से भी पर्दा नहीं उठा पाया है। सर्च ऑपरेशन की कामयाबी के तौर पर यही बाहर आया कि अधिकारियों ने डेरा प्रमुख की गुफा से दो गुप्त रास्ते खोजे हैं, जो साध्वियों के आश्रम और गर्ल्स हॉस्टल में जाकर खुलते हैं। डेरा प्रमुख के तीसरे राज के तौर पर प्रशासन ने बाबा की बारूद फैक्टरी खोजी है। चौथे खुलासे के तौर पर डेरे के अस्पताल में गड़बड़ियों को उजागर किया। पांचवीं उपलब्धि के तौर पर प्रशासन के पास यह है कि डेरा से 12 हजार की नई करेंसी और सात हजार पुरानी करेंसी मिली है। इसके अलावा प्रशासन किसी राज से पर्दा नहीं उठा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेटों ने कोर्ट कमिश्नरों को सौंपी रिपोर्ट
सर्च ऑपरेशन समाप्त करने की घोषणा के बाद डीसी प्रभजोत सिंह ने बयान जारी कर बताया कि आठ अगस्त को सर्च ऑपरेशन के लिए नियुक्त किए गए सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की टीमों ने अपनी रिपोर्ट सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार सिंह पवार को सौंप दी है। कोर्ट कमिश्नर यह रिपोर्ट पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को सौंपेंगे।


इंटरनेट और रेल सवा आज से बहाल, कर्फ्यू में भी ढील
डीसी ने बताया कि सोमवार सुबह से मोबाइल इंटरनेट और रेल सेवा बहाल हो जाएगी। इसी के साथ शाह सतनाम सिंह चौक से नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट तक, कंगनपुर रोड और नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट से बाजेकां रेलवे क्रासिंग तक सुबह और शाम एक-एक घंटा कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed