फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45 लाख की हेरोइन के साथ तीन काबू, अदालत ने भेजे चार दिन के रिमांड पर

45 लाख की हेरोइन के साथ तीन काबू, अदालत ने भेजा चार दिन के रिमांड पर

Mon, 20 May 2019 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
45 लाख की हेरोइन के साथ तीन काबू, अदालत ने भेजे चार दिन के रिमांड पर
सांकेतिक तस्वीर

सीआईए ने शनिवार रात को कार में सवार तीन युवकों से 45 लाख रुपये की 450 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ जुगनू निवासी वार्ड नं. 19 बठिंडा रोड़ मंडी डबवाली, राजेश कुमार उर्फ मुन्ना निवासी बठिंडा रोड़ मंडी डबवाली व प्रदीप कुमार उर्फ दीपा निवासी गांव गगड़ थाना लंबी जिला मुक्तसर साहिब पंजाब हाल वार्ड नं. 7 मंडी डबवाली के रुप में हुई है।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली में रह रहे नाइजीरियन जॉन से यह हेरोइन लेकर आए थे तथा इसे जिले में सप्लाई करना था। आरोपियों से सप्लायर नाइजीरियन जॉन के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि उपरोक्त आरोपी दिल्ली में द्वारका से नाइजीरियन जॉन से हेरोइन खरीद कर राजस्थान के रास्ते ओटू रानियां क्षेत्र से होते हुए डबवाली जाकर हेरोइन सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना मिलने पर सीआईए स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में बीती रात्रि ओटू में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों को चेक करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब एक बजे कार में सवार तीन युवक आए और सामने पुलिस को देखकर वापस भागने की कोशिश करने लगे। सीआईए स्टाफ ने गाड़ी सवार युवकों को काबू कर ऐलनाबाद के उप पुलिस अधीक्षक जगदीश काजला की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो युवकों के कब्जे से 450 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है। आरोपी जिस कार में सप्लाई कर रहे थे, वह गाड़ी अमनदीप के नाम थी।

मुन्ना है मुख्य सप्लायर
पकड़े गए आरोपियों में राजेश उर्फ मुन्ना निवासी डबवाली के खिलाफ शहर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत छह अभियोग दर्ज हैं। जबकि एक अभियोग थाना लंबी पंजाब में दर्ज है। सीआईए के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि डबवाली क्षेत्र में मुन्ना मुख्य सप्लायर है। क्षेत्र में मुन्ना ने ही युवाओं को हेरोइन की लत लगाई।

पिलर नंबर 786 पर ली थी डिलिवरी
आरोपियों ने दिल्ली में द्वारका स्थित मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 786 से नाइजीरियन जॉन से सप्लाई ली। सप्लायर ने हेरोइन की सप्लाई देने से पहले दो से तीन घंटे तक आरोपियों को इंतजार करवाया। उसके बाद उन्हें सप्लाई दी गई। सप्लाई मिलने के बाद तीनों आरोपी दिल्ली से निकलते ही कभी हरियाणा तो कभी राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाते, ताकि पुलिस को चकमा दे सकें।

पकड़े जाने के भय से चलते ही सभी आरोपी टोल प्लाजा आने से पहले ही लिंक रोड से उसे क्रास करते और गांवों के रास्ते निकलते। तीनों आरोपियों ने हिसार पहुंचकर राजस्थान के नोहर भादरा की ओर निकल गए। नोहर भादरा से सिरसा आने के लिए मुख्य मार्ग न लेकर गांवों का रास्ता चुना।


तीनों आरोपी नोहर भादरा से ग्रामीण रास्तों से सीधा मौजदीन, मल्लेकां गांव से होकर ओटू पहुंचे। ओटू से वे वाया रानियां से खारियां होकर डबवाली पहुंचकर सप्लाई करना चाहते थे। लेकिन सीआईए स्टाफ ने उन्हें ओटू के पास नाका लगाकर पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed