{"_id":"5be890a4bdec2269aa2a223f","slug":"181541968036-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी दो भाई एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी दो भाई एक दिन के रिमांड पर
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोपी दो भाई एक दिन के रिमांड पर
ओढां। गांव सुरतिया में एक सप्ताह पूर्व हुए हत्याकांड के दो आरोपियों को रोड़ी पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी निर्मल सिंह व गुरपाल सिंह से हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की गई है। आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई गई है। दोनों आरोपियों को सोमवार को पुन: अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी उप-निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि आरोपियों से तेजधार हथियारों की बरामदगी कर ली गई है। हत्यारोपी निर्मल की मां बलदेव कौर की इस हत्याकांड में संलिप्तता बारे भी जांच की जा रही है।
गौरतलब हो कि बीते सोमवार को सुरतिया में जीवन सिंह की तेजधार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सबंध में पुलिस ने निर्मल सिंह, उसके भाई गुरपाल सिंह व उनकी मां बलदेव कौर सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।