फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अदालत में पेशी भुगत कर लौट रहे युवकों पर हमला, तीन घायल

अदालत में पेशी भुगत कर लौट रहे युवकों पर हमला, तीन घायल

Thu, 13 Sep 2018 02:18 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
अदालत में पेशी भुगत कर लौट रहे युवकों पर हमला, तीन घायल
पेशी से लौट रहे युवकों पर हमला, तीन घायल
विज्ञापन

डबवाली। अदालत में पेशी से लौट रहे दो युवकों को कार सवार अज्ञात युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायलों को डबवाली के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती लक्की पुत्र शामलाल ने बताया कि वह बाइक पर अपने दोस्त अजय के साथ डबवाली अदालत में पेशी भुगतने आया था। इस दौरान उनका एक मित्र गांव डबवाली निवासी सुखविंद्र सिंह भी उनसे मिलने आया। जब वह पेशी के बाद कोर्ट कांपलेक्स के बाहर आए तो वहां कार सवार कुछ युवकों ने उन पर लाठियों से हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। जबकि उनसे मिलने आए उनके दोस्त गांव डबवाली निवासी सुखविंद्र सिंह को कार से टक्कर मारते हुए फरार हो गए। लक्की ने बताया कि उसका कुछ माह पूर्व उसका कालांवाली निवासी जग्गा, दीपू, लब्बी, सुखा व अन्य से झगड़ा हो गया था और इसी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने उन पर हमला किया है। पुलिस कर्मचारियों ने युवकों की गाड़ी का पीछा किया। पुलिस की गाड़ी को पीछे आता देख उक्त युवक गाड़ी अलीकां रोड पर छोड़कर इधर-उधर फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने उनमें से एक युवक को दबोच लिया। साथ ही उक्त युवकों द्वारा इस्तेमाल की गई कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि अन्य युवक फरार होने में सफल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed