{"_id":"5b22bea34f1c1bf96e8b81ef","slug":"181529003683-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के कारण विद्युत तार से टकराई डिश की तार, स्पार्किंग से कर्मचारी झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज हवा के कारण विद्युत तार से टकराई डिश की तार, स्पार्किंग से कर्मचारी झुलसा
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा के कारण विद्युत तार से टकराई डिश की तार, स्पार्किंग से कर्मचारी झुलसा
सिरसा। शहर के बेगू रोड स्थित कल्याण नगर में डिश की तार को ठीक करते वक्त विद्युत तारों में स्पार्किंग के चलते एक कर्मचारी झुलस गया। आसपास के लोगों ने केबल के मालिक को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार मेला ग्राउंड निवासी करीब 27 वर्षीय राजेश, जोकि सिरसा में ही एक केबल संचालक के पास कार्य करता था। वीरवार की बाद दोपहर वह बेगू रोड स्थित कल्याण नगर गली नंबर दो में एक मकान के ऊपर डिश की तार ठीक कर रहा था। डिश की तार के साथ ही विद्युत तार भी गुजर रही थी। तेज हवा के कारण डिश की तार ठीक करते वक्त अर्थ की तार विद्युत की तार से टकरा गई। स्पार्किंग होने से वह बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने विद्युत आपूर्ति को बंद करवाकर उसे झुलसी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में पहुंचकर उसे संभाला और परिजनों को सूचित किया।