फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खोखर के एक युवक ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान

खोखर के एक युवक ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान

Mon, 04 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खोखर के एक युवक ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान
खोखर के एक युवक ने भाखड़ा नहर में कूदकर दी जान
विज्ञापन

कालांवाली। गांव माखा और खोखर के बीच स्थित भाखड़ा नहर में सोमवार को एक युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह निवासी गांव खोखर के रूप में हुई है।

करीब 35 वर्षीय गुरदीप सिंह जोकि मजदूरी का कार्य करता था। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने सोमवार को गांव माखा से खोखर को जाने वाली भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। तभी प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे छलांग लगाते देखा और ग्रामीणों और प्रशासन को अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने अपने स्तर पर उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण असफल रहे। सूचना मिलते ही तहसीलदार छोटू राम भाखर और कालांवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने गुरदीप की तलाश के लिए सिरसा से गोताखोर बुलाए। जिन्होंने घंटों मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। वहीं, इस संबंध में जांच निरीक्षक लीलू राम जांगड़ा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई जगदीश के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की जा रही हैै। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed