फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिस हिरास में युवक मौत मामला:

पुलिस हिरास में युवक मौत मामला:

Sat, 11 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरास में युवक मौत मामला:
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रानियां।
वर्ष 2016 में करीवाला पुलिस चौकी में हुई एक युवक की मौत के मामले में न्यायालय के निर्देश पर हिसार रेंज के आईजी और तीन जिलों के एसपी जांच के लिए रानियां विश्राम गृह पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए।
हिसार रेंज के आईजी अमिताभ ढिल्लो पवन हत्याकांड की जांच को लेकर शुक्रवार को रानियां किसान विश्राम गृह पहुंचे। उनके साथ सिरसा एसपी अश्वनी शैणवी, हिसार की एसपी मनीषा चौधरी, फतेहबाद के एसपी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। गांव बाहिया के पवन कुमार पुत्र गोपीराम की मौत वर्ष 2016 में करीवाला पुलिस चौकी में हिरासत के दौरान हो गई थी। मृतक के परिजनों ने करीवाला पुलिस चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मचारियों पर पुलिस हिरासत में पवन की हत्या करने का आरोप लगाया था। मृतक के परिजनों ने न्यायालय में केस दायर कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

जांच के लिए की थी एसआईटी गठित
न्यायालय के आदेश पर जांच के लिए एसआई़टी का गठन किया गया था। जांच का जिम्मा हिसार रेंज के आईजी अमिताभ ढिल्लो को सौंपा गया था। इस टीम में हिसार के एसपी मनीषा चौधरी, फतेहबाद के एसपी कुलदीप सिंह को शामिल किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने केस का गहनता से निरीक्षण किया और मृतक के चाचा भगवाना राम, पिता गोपीराम से पूछताछ की और उनके बयान कलमबद्ध किए। पुलिस उच्चाधिकारियों ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अजमेर सिंह से भी इस केस के संबंध में रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
करीवाला पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने चोरी के केस में गांव बाहिया निवासी पवन कुमार पुत्र गोपीराम व संदीप को गिरफ्तार किया था। पवन की पुलिस कस्टडी की मौत हो गई थी। युवक की मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया था। उन्होंने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों के अनुसार पवन की गिरफ्तारी के बाद वे देर रात्रि तक पवन से मिलने गए थे तब वह ठीकठाक था। लेकिन जब वे घर चले गए तो पीछे से पुलिसकर्मियों ने उसकी हत्या कर दी और फांसी पर लटका दिया। सुबह बिना किसी परिजनों को बुलाए व सरपंच को बुलाया फांसी से उतारकर उसका पोस्टमार्टम के लिए शव को ले गए थे। बाद में परिजनों की शिकायत पर चौकी प्रभारी सहित तीन पर केस दर्ज हुआ था।

तीन जिलों के एसपी के साथ आईजी पहुंचे रानियां
पुलिस हिरास में युवक की मौत का मामला
अदालत के आदेश पर शुरू हुई जांच, परिजनों के बयान किए दर्ज
-----------------------------
फोटो:14:15
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed