फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गली में जा रही वरिष्ठ महिला अधिवक्ता उषा कस्वां पर हमला, गनौर के नायब तहसीलदार हवा सिंह पर अपने घरवालों से हमला करवाने का आरोप

गली में जा रही वरिष्ठ महिला अधिवक्ता उषा कस्वां पर हमला, गनौर के नायब तहसीलदार हवा सिंह पर अपने घरवालों से हमला करवाने का आरोप

Wed, 20 Feb 2019 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
गली में जा रही वरिष्ठ महिला अधिवक्ता उषा कस्वां पर हमला, गनौर के नायब तहसीलदार हवा सिंह पर अपने घरवालों से हमला करवाने का आरोप
वरिष्ठ महिला अधिवक्ता पर हमला, गन्नौर के नायब तहसीलदार पर आरोप
विज्ञापन

सिरसा। जिला बार एसोसिएशन की सदस्य एवं वरिष्ठ महिला अधिवक्ता ऊषा कस्वां पर सोमवार शाम डीसी कॉलोनी में घर के पास हमला हो गया। उन्होंने हमले का आरोप गन्नौर के नायब तहसीलदार हवा सिंह उसकी पत्नी बेटा-बेटी पर लगाया है। घायल महिला अधिवक्ता का आरोप है कि ये हमला नारनौद इलाके में फसल बीमा राशि में हुई धांधली के संबंध में आरटीआई लगाने की रंजिश में किया गया है। पुलिस ने महिला अधिवक्ता के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी नायब तहसीलदार सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ महिला अधिवक्ता ऊषा कस्वां का घर डीसी कॉलोनी में है। उनके घर के पास ही सोनीपत जिला के गन्नौर उपमंडल के नायब तहसीलदार हवा सिंह का मकान है। वर्ष 2017 में हवा सिंह की तैनाती हिसार के नारनौद में थी। इस समय ऊषा कस्वां ने नारनौद इलाके में फसल बीमा राशि में हुई धांधली के संबंध में आरटीआई लगाई। इसी को लेकर 17 जनवरी 2018 को ऊषा कस्वां और हवा सिंह के बीच काफी बहस हुई। ऊषा कस्वां का आरोप है कि इसके बाद नायब तहसीलदार हवा सिंह उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि सोमवार करीब पांच बजे ऊषा गली में जा रही थी तो नायब तहसीलदार हवा सिंह का बेटा अशमित भांभू उसे गालियां देने लगा। ऊषा ने उसे अपशब्द बोलने से रोका तो अशमित, बेटी रमा, पत्नी कृष्णा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के बीच हवा सिंह का फोन घरवालों के पास आया और उसने घरवालों को उसे अच्छा सबक सिखाने को कहा। इसके बाद उसके घरवालों ने डंडों से उस पर हमला कर दिया। ऊषा ने एसपी को फोन करके घटना के बारे में बताया। इसके बाद एक पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुंची। ऊषा अपने मोबाइल में कैद घटना की वीडियो पुलिस कर्मियों को दिखाने लगी तो आरोपी रमा उसका मोबाइल छीनकर घर के अंदर चली गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। ऊषा कस्वां का कहना है कि हमले की प्लानिंग नायब तहसीलदार हवा सिंह ने की थी, इसी के तहत उसके घरवालों ने उस पर हमला किया। डीएसपी व महिला थाना प्रभारी सुनीता सिविल अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल ऊषा का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

कोट्स
घायल महिला अधिवक्ता उषा कस्वां के बयान पर आरोपी नायब तहसीलदार हवा सिंह, उसके पुत्र अशमित, बेटी रमा व पत्नी कृष्णा के खिलाफ हमला करने, मोबाइल स्नेचिंग सहित कई आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखजीत सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed